Home अध्यात्म गुरु नानक देव जी की ये पांच शिक्षाएं बदल सकती हैं जीवन,...

गुरु नानक देव जी की ये पांच शिक्षाएं बदल सकती हैं जीवन, जानें प्रकाश पर्व का महत्व

2
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

Guru Nanak Jayanti 2026: आज 24 नवंबर 2026 को देशभर में गुरु नानक जयंती मनाई जा रही है. सिख समुदाय के लिए यह दिन बेहद खास और पवित्र माना जाता है. यह पर्व सिख धर्म के पहले गुरु और संस्थापक गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. इसे प्रकाश पर्व और गुरु नानक प्रकाश उत्सव भी कहते हैं. पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन यह त्योहार मनाया जाता है. इस मौके पर गुरुद्वारों में सुबह से ही रौनक देखने को मिलती है. गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन से लोगों को प्रेम, भाईचारे, सच्चाई और इंसानियत का रास्ता दिखाया था. तो आइए जानते हैं इस पर्व का महत्व और गुरु नानक देव जी की वे शिक्षाएं, जो आज भी लोगों को सही राह दिखाती हैं.

Ad

गुरु नानक जयंती 2026 की तिथि
पंचांग के अनुसार, इस साल पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर की रात 11 बजकर 42 मिनट पर शुरू हुई और 24 नवंबर की रात 8 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी. उदया तिथि के आधार पर गुरु नानक जयंती आज यानी 24 नवंबर 2026, मंगलवार को मनाई जा रही है.

गुरु नानक जयंती का महत्व
गुरु नानक देव जी सिख धर्म के पहले गुरु थे. उनका जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन तलवंडी में हुआ था. आज इस जगह को पाकिस्तान में ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है. उन्होंने लोगों को सिखाया कि भगवान एक हैं और सभी इंसान बराबर हैं. किसी के साथ जाति, धर्म या अमीरी-गरीबी के नाम पर भेदभाव नहीं करना चाहिए. गुरु नानक देव जी हमेशा लोगों को प्यार से रहने और एक-दूसरे की मदद करने की सीख देते थे. वे ऊंच-नीच और भेदभाव के खिलाफ थे. उनका कहना था कि इंसान को ईमानदारी से काम करना चाहिए और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए.

इस दिन गुरुद्वारों में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया जाता है. लोग भजन-कीर्तन सुनते हैं और अरदास करते हैं. कई जगह नगर कीर्तन निकाला जाता है. इस खास मौके पर गुरुद्वारों में लंगर भी लगाया जाता है, जहां सभी लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ बैठकर खाना खाते हैं.

गुरु नानक देव जी की 5 बड़ी सीख
1. ईश्वर एक है
गुरु नानक देव जी कहते थे कि भगवान एक हैं और वे हर जगह मौजूद हैं. इसलिए सभी लोगों से प्यार और सम्मान से रहना चाहिए.

2. मेहनत और ईमानदारी से कमाएं
उन्होंने हमेशा सच बोलने और ईमानदारी से काम करने की सीख दी. उनका कहना था कि बिना लालच के मेहनत करें और सही तरीके से पैसा कमाएं.

3. जरूरतमंदों की मदद करें
गुरु नानक देव जी कहते थे कि अपनी कमाई में से कुछ हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद में लगाना चाहिए. सबके साथ मिल-बांटकर खाना चाहिए और एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए. इससे आपसी प्यार बढ़ता है.

4. महिलाओं का सम्मान करें
गुरु नानक देव जी के अनुसार, स्त्री और पुरुष दोनों बराबर हैं. इसलिए महिलाओं को भी पुरुषों के समान सम्मान और अधिकार मिलने चाहिए.

5. भेदभाव से दूर रहें
गुरु नानक देव जी के अनुसार, किसी को भी जाति, धर्म या पैसे के आधार पर छोटा-बड़ा नहीं समझना चाहिए. सभी के साथ बराबरी का व्यवहार करना चाहिए. यही सच्ची इंसानियत है.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here