Home डेली न्यूज़ कोरबा से दिल दहला देने वाला मामला आया सामने, सनकी पति ने...

कोरबा से दिल दहला देने वाला मामला आया सामने, सनकी पति ने पत्नी को लगाई आग

59
0
Jeevan Ayurveda

कोरबा

छत्तीसगढ़ के कोरबा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह में बीती रात एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को घर से कुछ दूर जिंदा जलाने के इरादे से आग लगा दिया. मॉर्निंग वॉक पर निकले राहगिरों ने जब देखा तो महिला बुरी तरह से झुलसी हालत में मिली. राहगिरों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भेजा और पुलिस को सूचना दी.

Ad

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से पीड़िता के जले हुए चप्पल, माचिस और ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल/मिट्टीतेल) की खाली बोतल बरामद किया है और मामले में पीड़िता के आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानिए क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार आरोपी पति मानसिक रूप से बीमार है. उसने बीती रात करीब 3 बजे अपनी पत्नी को घर से कुछ दूरी पर पुराने SECL कालोनी में दुर्गा पंडाल के पास ले जाकर घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here