Home मध्य प्रदेश “नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना प्राथमिक ध्येय”: राज्यमंत्री गौर

“नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना प्राथमिक ध्येय”: राज्यमंत्री गौर

9
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

भोपाल

Ad

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने कहा है कि गोविंदपुरा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड का सर्वांगीण विकास और आमजन को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्यमंत्री  गौर ने कहा कि वार्ड 67 के विभिन्न अंचलों में सीसी सड़क और सीवर लाइन का निर्माण होने से नागरिकों को सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा तथा सीवर लाइन से स्वच्छता एवं जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ होगी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए समय-सीमा में पूर्ण किए जाएँ।

 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 67 में लगभग 99 लाख रुपए की लागत के विभिन्न सीसी सड़क एवं सीवर लाइन निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी ।इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा के साथ-साथ जल-निकासी की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।

भावना नगर एवं आसरा एवेन्यू में अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण

 क्षेत्रीय विकास की श्रृंखला में भावना नगर में 17 लाख रुपए की अनुमानित लागत से निर्मित होने वाली सीसी सड़क एवं सीवर लाइन कार्य का भूमि-पूजन हुआ। इसके साथ ही कमला नगर स्थित आसरा एवेन्यू में लगभग 15 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया, जिससे स्थानीय रहवासियों के लिये आवागमन में सुगम होगा।

अर्जुन नगर में बुनियादी सुविधाओं के लिए 22.50 लाख रुपए स्वीकृत

 बस्ती क्षेत्रों के कायाकल्प को गति प्रदान करते हुए कमला नगर स्थित अर्जुन नगर झुग्गी बस्ती में बुनियादी ढाँचे के उन्नयन के लिए कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इस क्रम में बस्ती में 18 लाख रुपए की लागत से एक प्रमुख सीसी सड़क तथा 4.50 लाख रुपए की लागत से अन्य आंतरिक सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिससे बस्ती के लोगों को जल-भराव व कीचड़ की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

गुरुद्वारे से सुंदर नगर एवं राजीव नगर में 45 लाख रुपए के निर्माण कार्य

 कमला नगर के समीप गुरुद्वारे से सुंदर नगर पुलिया तक तथा राजीव नगर ए-सेक्टर स्थित किड्स एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल के पास नवीन सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। इन निर्माण कार्यों पर लगभग 45 लाख रुपए व्यय किए जाएँगे, जिससे क्षेत्र का सड़क तंत्र अधिक सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनेगा। 

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here