anjanikhabar:
भोपाल
मध्यप्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी भोपाल-2026 में शुक्रवार को मेजबान और डिफेंडिंग चैंपियन भारत सेमीफाइनल में मलेशिया से भिड़ेगा। नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम 7 बजे होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम की नजर फाइनल में जगह बनाने पर होगी। भारत ने लीग स्टेज में अपने सभी पांचों मुकाबले जीतकर 15 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। अब टीम के सामने लगातार दूसरी बार खिताब बचाने और रिकॉर्ड चौथी बार चैंपियन बनने की चुनौती है। मुख्य कोच श्योर्ड मारिजने के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने पांच मैचों में 23 गोल किए, जबकि विपक्षी टीमों को केवल चार गोल करने का मौका दिया। भारत का गोल अंतर +19 रहा है। टीम की आक्रामक रणनीति के साथ डिफेंस भी मजबूत नजर आया है। इसी प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच रैंकिंग में ऐतिहासिक रूप से चौथे स्थान तक पहुंची है। दीपिका 8 गोल के साथ टॉप स्कोरर भारतीय टीम की ओर से दीपिका सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी बनकर उभरी हैं।
उन्होंने अब तक आठ गोल किए हैं। इसमें थाईलैंड और चीन के खिलाफ लगाई गई हैट्रिक भी शामिल है। हालांकि भारत की गोल करने की जिम्मेदारी केवल दीपिका पर नहीं रही। लालरेमसियामी, नवनीत कौर, मुमताज खान, नेहा, साक्षी राणा और सुनेलिता टोप्पो ने भी टीम के लिए अहम योगदान दिया है। मिडफील्ड में नवनीत कौर ने मौके बनाने और पेनल्टी कॉर्नर हासिल करने में अहम भूमिका निभाई है। कप्तान सलीमा टेटे ने अपनी कप्तानी, मूवमेंट और पासिंग से टीम को मजबूती दी है।
भारत की कोशिश मिडफील्ड पर नियंत्रण रखते हुए मलेशिया के डिफेंस को भेदने की होगी। पेनल्टी कॉर्नर पर भी टीम की रणनीति अहम रहेगी। मलेशिया ने आखिरी मैच में थाईलैंड को 4-0 से हराया दूसरी ओर मलेशिया ने लीग स्टेज में सात अंक हासिल कर चौथा स्थान पाया। टीम ने चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला और दक्षिण कोरिया को 3-1 से हराया। आखिरी लीग मुकाबले में थाईलैंड के खिलाफ 4-0 की जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। खास बात यह रही कि मलेशिया ने मैच के आखिरी छह मिनट में ही चारों गोल दागे। इससे उसकी अंतिम समय तक मुकाबले में वापसी करने की क्षमता का पता चलता है।
दीपिका 8 गोल के साथ टॉप स्कोरर
भारतीय टीम की ओर से दीपिका सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी बनकर उभरी हैं। उन्होंने अब तक आठ गोल किए हैं। इसमें थाईलैंड और चीन के खिलाफ लगाई गई हैट्रिक भी शामिल है।
हालांकि भारत की गोल करने की जिम्मेदारी केवल दीपिका पर नहीं रही। लालरेमसियामी, नवनीत कौर, मुमताज खान, नेहा, साक्षी राणा और सुनेलिता टोप्पो ने भी टीम के लिए अहम योगदान दिया है।
मिडफील्ड में नवनीत कौर ने मौके बनाने और पेनल्टी कॉर्नर हासिल करने में अहम भूमिका निभाई है। कप्तान सलीमा टेटे ने अपनी कप्तानी, मूवमेंट और पासिंग से टीम को मजबूती दी है।
भारत की कोशिश मिडफील्ड पर नियंत्रण रखते हुए मलेशिया के डिफेंस को भेदने की होगी। पेनल्टी कॉर्नर पर भी टीम की रणनीति अहम रहेगी।
मलेशिया की ओर से नुरामिराह जुल्किफ्ली चार गोल के साथ प्रमुख स्कोरर हैं। नूर अजार, अजमीरा अजैरी, सिटी मोहम्मद और नूरमैजातुल स्याफी ने भी गोल किए हैं। ऐसे में भारतीय डिफेंस को पूरे मैच में सतर्क रहना होगा। 19 नवंबर को भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया था भारत और मलेशिया का इस टूर्नामेंट में पहले भी सामना हो चुका है। 19 नवंबर को खेले गए लीग मुकाबले में भारतीय टीम ने मलेशिया को 4-1 से शिकस्त दी थी।
अब सेमीफाइनल में भी भारत उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगा। हालांकि नॉकआउट मुकाबले में मलेशिया को हल्के में लेना टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। चौथी बार खिताब जीतने का मौका भारतीय महिला टीम अब तक 2016, 2023 और 2024 में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है। तीन खिताब के साथ भारत दक्षिण कोरिया के बराबर है। भोपाल में चौथी बार चैंपियन बनने पर भारतीय टीम इस प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम बन जाएगी।









