Home देश डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती...

डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान

7
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

नई दिल्ली

Ad

रुपये की चाल की क्‍या बदली लोग कहने लगे क‍ि सोना चांदी छोड़‍िए, अब रुपया खरीदकर रख‍िए. क्‍योंक‍ि एक द‍िन यह मोटा कमाई देने वाला है. रुपये की चाल देखकर द‍िग्‍गज भी हैरान हैं. रॉयटर्स ने दुन‍ियाभर के 11 मार्केट एक्‍सपर्ट के बीच करेंसी को लेकर पोल क‍िया तो सबने एक सुर में कहा-भारत का रुपया शाइन कर रहा है. पोल के मुताबिक, पिछले 18 महीनों में पहली बार विदेशी निवेशक भारतीय रुपये को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं. अक्टूबर की शुरुआत से ही दम दिखा रहा रुपया इस हफ्ते 92.175 प्रति डॉलर के आठ महीने के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया और रुपये पर लॉन्ग पोजिशनिंग पिछले साल मई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर जा पहुंची है। 

आप सोच रहे होंगे क‍ि आख‍िर ऐसा क्‍या होगा क‍ि ज‍िस रुपये को लेकर दावा क‍िया जा रहा है क‍ि डूब रहा, उसी पर अब एक्‍सपर्ट दांव लगाने लगे हैं. तो इसके पीछे दो कारण बताए जा रहे हैं. पहला, विदेशी न‍िवेशकों की भारतीय बाजार में जोरदार वापसी. अकेले नवंबर में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में 14 अरब डॉलर से ज्यादा झोंक दिए हैं. यह रकम कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा इस बात से लगाइए कि साल के शुरुआती 10 महीनों में विदेशियों ने बाजार से कुल 31 अरब डॉलर निकाले थे, जिसका लगभग आधा पैसा एक ही महीने में वापस आ गया. दूसरी बड़ी वजह, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें ग‍िर रही हैं, ज‍िससे अब भारत को डॉलर की कम जरूरत पड़ रही. ड‍िमांड कम होने से डॉलर की वैल्‍यू ग‍िर रही है और रुपये को मजबूती म‍िली है। 

बाकी करेंसी रसातल में रुपया सातवें आसमान पर
एक और चौंकाने वाली बात सामने आ रही है. जहां भारत का रुपया चमकर रहा है, वहीं एशिया की ज्यादातर प्रमुख करेंसी बुरी तरह पस्त नजर आ रही हैं. रॉयटर्स के पोल में जो एक्‍सपर्ट रुपये पर बुल‍िश थे, वही साउथ पूर्व एश‍ियाई देशों की करेंसी पर शार्ट बेट्स ले रहे थे. यानी उन्‍हें लग रहा क‍ि ये करेंसी ग‍िरने वाली है. इंडोनेशियाई रुपिया, थाई बाट और फिलीपीन पेसो में गिरावट के दांव कई महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं. यही नहीं, ताइवान डॉलर पर मई 2024 के बाद और मलेशियाई रिंगिट पर पिछले साल फरवरी के बाद सबसे ज्यादा मंदी के दांव लगे हैं, जबकि सिंगापुर डॉलर पर भी चार महीने में पहली बार निवेशक बेयरिश हो गए हैं। 

एशियाई बाजारों में सबसे बुरी हालत इंडोनेशियाई रुपिया की है, जो गुरुवार को 18,395 प्रति डॉलर के अपने अब तक के लाइफटाइम लो पर लुढ़क गया. इसकी बड़ी वजह इंडोनेशिया का राजकोषीय संकट और ग्लोबल इंडेक्स की ओर से उसे इमर्जिंग मार्केट से घटाकर स्टैंडअलोन कैटेग‍री में डालना है. इससे विदेशी पूंजी तेजी से इंडोनेश‍िया के मार्केट से बाहर भाग रही है. डू फाइनेंशियल फ्यूचर्स के चीफ एनालिस्ट लुकमान लियोंग का अनुमान है कि साल के अंत तक रुपिया 18,200 से 18,600 प्रति डॉलर तक फिसल सकता है. दूसरी ओर, चीन के युआन और दक्षिण कोरिया के वॉन को लेकर भी निवेशकों ने अपनी तेजी की उम्मीदें कम कर दी हैं। 

क्‍या यह तेजी बरकरार रहेगी, एक्‍सपर्ट क्‍या कह रहे?
दिग्गज ब्रोकरेज फर्म बार्कलेज के विश्लेषक भी मान रहे क‍ि रुपये में तेजी बरकरार रहने वाली है. हालांक‍ि अगर आने वाले समय में रिजर्व बैंक को अपना डॉलर रिजर्व फिर से भरने के लिए बाजार से डॉलर खरीदने होंगे तो रुपया फिर दबाव में आ सकता है। 

एसएमबीसी में एशिया मैक्रो स्ट्रैटेजी के प्रमुख जेफ एनजी ने भी रुपये की मजबूती को पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन और एंटी-AI ट्रेंड’ का नतीजा बताया है. हालांक‍ि वे कह रहे क‍ि दुन‍िया में डॉलर मजबूत हुआ और भारत में विदेशी न‍िवेश थमा तो रुपये की कीमत में ग‍िरावट आएगी। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here