Home मध्य प्रदेश ग्वालियर में उमा भारती का बड़ा बयान, कहा- चुनाव लड़ना है या...

ग्वालियर में उमा भारती का बड़ा बयान, कहा- चुनाव लड़ना है या नहीं, यह मैं खुद तय करती हूं

6
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

ग्वालियर

Ad

वृंदावन से भोपाल जा रहीं पूर्व सीएम उमा भारती ने ग्वालियर में चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि किसी की औकात है जो मुझे टिकट दे, मैं खुद तय करती हूं कि मुझे चुनाव लड़ना है या नहीं।

उत्तर प्रदेश चुनाव में सपा कांग्रेस गठबंधन के विषय में कहा कि एक बार यूपी में हम जीत गए तो 20 साल के लिए सभी पार्टियों का सफाया हो जाएगा।

वहीं, शराबबंदी को लेकर उमा भारती ने पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने बहुत अच्छी शराब नीति बनाई थी जिसका एक-एक कामा व फुलस्टाफ मैंने लगाया था लेकिन सरपंच से लेकर विधायक सांसद तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने ईमानदारी से अपनी भूमिका शराबबंदी में नहीं निभाई।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here