Home खेल वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया...

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

3
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

दोहा 

Ad

वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट के मैदान पर नया इतिहास लिख दिया. मंगलवार (24 नवंबर) को एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया-ए के लिए खेलते हुए वैभव ने52 गेंद में दोहरा शतक पूरा किया. इसके साथ वह लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए. 15 साल के वैभव ने ऑस्ट्रेलिया के जैक फेजर मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो उन्होंने 2023 में बनाया था। 

वैभव के बल्ले से यह ताबड़तोड़ शतक चेज में आया. ओपनिंग पर उतरे वैभव ने शुरुआत से ही चौकों छक्कों की बरसात की. वैभव ने सिर्फ 16 गेंद में फिफ्टी पूरी कर ली थी. उनके साथ ओपनिंग पर उतरे अभिषेक शर्मा फ्लॉप रहे. अभिषेक ने सिर्फ 12 रन बनाए. एक तरफ कुछ विकेट गिरे, लेकिन वैभव ने अपना आक्रमण जारी रखा. वैभव ने एक बार फिर बता दिया वह सदियों में आने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं. 15 साल की उम्र में वह अब तक दुनिया को कई बार अपनी ऐसी पारियों से हैरान कर चुके हैं। 

सबसे तेज लिस्ट-ए शतक

28 गेंदें – वैभव सूर्यवंशी – भारत बनाम यूएई, 2026*

29 गेंदें – जेक फ्रेज़र-मैकगर्क – दक्षिण ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया, 2023

31 गेंदें – एबी डिविलियर्स – दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, 2015

32 गेंदें – सकीबुल गनी – बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश, 2025

टीम इंडिया के सामने है 250 का लक्ष्य 
दोहा में खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया के सामने 250 रन का लक्ष्य है. पहले बैटिंग करने के बाद यूएई ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन बनाए. टीम के लिए हरप्रीत सिंह भाटिया ने 144 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्के लगाकर 130 रन बनाए. हरप्रीत की इस पारी की बदौलत टीम ने 200 रन का टोटल पार किया. इसके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज फिफ्टी भी नहीं बना सका. इस दौरान भारत के लिए अरशद खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. बाकी हर्षित राणा, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे और शाहबाज अहमद ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here