Home राज्य वैशाली में बनेगा बिहार का पहला अत्याधुनिक फाइव स्टार रिसॉर्ट, 10 एकड़...

वैशाली में बनेगा बिहार का पहला अत्याधुनिक फाइव स्टार रिसॉर्ट, 10 एकड़ जमीन पर तैयारी

9
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

पटना
पयर्टन विभाग बिहार के प्रसिद्ध पयर्टन स्थल वैशाली में अत्याधुनिक फाइव स्टार रिसॉर्ट बनाने की तैयारी की कर रहा है। यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों और बौद्ध धर्मावलंबियों को अब बेहतर ठहराव की सुविधा के लिए पटना लौटने की मजबूरी नहीं होगी। इस रिसॉर्ट में विश्वस्तर की सुविधाएं होंगी। भगवान बुद्ध से जुड़े होने के कारण यहां विश्व भर से देशों से बौद्ध धर्मावलंबी आते हैं। वैशाली कई देशों के मठ भी हैं।

Ad

करीब 10 एकड़ जमीन पर विकसित होने वाले इस रिसॉर्ट में विश्वस्तरीय आवासीय और पर्यटकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। खासकर जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, थाईलैंड और ताईवान से आने वाले पर्यटकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना को राज्य मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दे दी है। पर्यटन विभाग ने परियोजना की योजना में बदलाव करते हुए अब पूरे 10 एकड़ में केवल रिसॉर्ट बनाने का निर्णय लिया है।

पहले बनाना था होटल
पहले इस जमीन पर होटल या रिसॉर्ट बनाने का विकल्प था। इसके बाद विभाग ने पांच-पांच एकड़ में होटल और रिसॉर्ट बनाने की योजना तैयार की थी। हालांकि, बाद में इस प्रस्ताव में फिर बदलाव किया गया। अब सरकार ने तय किया है कि पूरी जमीन पर एक अत्याधुनिक रिसॉर्ट विकसित किया जाएगा। इस तरह वैशाली में धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से आने वाले देशी-विदेशी सैलानियों के लिए विशेष श्रेणी की ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई है।

बिहार में अपनी तरह का पहला रिसॉर्ट होगा
धार्मिक और पर्यटकीय महत्व वाले स्थल पर इस तरह का अत्याधुनिक रिसॉर्ट बिहार में अपनी तरह का पहला होगा। सरकार की इस पहल का उद्देश्य वैशाली को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाना है। बेहतर आवासीय सुविधाएं विकसित होने से विदेशी पर्यटकों के प्रवास की अवधि बढ़ने की संभावना है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है।

बिहार में पयर्टन को बढ़ावा मिलेगा
वैशाली बिहार में धार्मिक पयर्टन का महत्वपूर्ण स्थान है। भगवान बुद्ध ने यहां अंतिम वर्षावास किया था और महापरिनिर्वाण की घोषणा की थी। यहीं से उन्होंने कुशीनगर के लिए प्रस्थान किया जहां तीन महीने बाद उनका महापरिनिर्वाण हुआ। वैशाली में उनके अस्थि अवशेष का एक हिस्सा भी स्थापित किया गया था जिसे बाद पटना संग्रहालय में भेज दिया गया। यहां बौद्ध स्तूप भी है। वैशाली को लोकतंत्र की जननी के रूप में भी जाना जाता है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here