Home मध्य प्रदेश भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, आग पर समय रहते...

भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, आग पर समय रहते पाया काबू

8
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

भोपाल
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई कर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में भिण्ड जिले के थाना देहात पुलिस ने समय पर कार्रवाई करते हुए एक संभावित बड़े अग्नि हादसे को टाल दिया। 21 नवंबर को भारोली तिराहा स्थित ग्रांड होटल के पास एक दुकान के तलघर में आग लगने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना देहात पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने दुकान का ताला तोड़कर अग्निशामक यंत्रों की सहायता से आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की और समय रहते आग पर काबू पा लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया और संभावित दुर्घटना टल गई।

Ad

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक जलती हुई गैस चालू छोड़कर दुकान में ताला लगाकर चला गया था, जिससे आग के विकराल रूप लेने और आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी। भिण्ड पुलिस की तत्परता, सूझबूझ और समयबद्ध कार्रवाई से एक बड़े हादसे की आशंका को समाप्त कर नागरिकों के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here