Home छत्तीसगढ घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सुविधा

घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सुविधा

8
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

रायपुर

Ad

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और समय की बचत को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी व्यवस्था में डिजिटल तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। शासन की इसी किसान हितैषी पहल के तहत शुरू किया गया ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप किसानों के लिए बड़ी सुविधा साबित हो रहा है। अब किसानों को धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त करने के लिए अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ रही है। वे अपने मोबाइल के माध्यम से घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर निर्धारित धान उपार्जन केंद्रों में आसानी से अपनी उपज बेच रहे हैं।

डिजिटल सुविधा का लाभ उठाकर जिले के किसान भी सहजता से धान विक्रय कर रहे हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा के किसान श्री कौशल कुमार ने ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से घर बैठे ही धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया। उन्हें टोकन कटवाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पेंड्रा धान खरीदी केंद्र पहुंचकर अपनी 14 क्विंटल 40 किलोग्राम धान की उपज का सफलतापूर्वक विक्रय किया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टोकन की सुविधा से उनका समय बचा और धान बेचने की पूरी प्रक्रिया काफी आसान हो गई। इस सुविधाजनक व्यवस्था के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

इसी प्रकार मरवाही के किसान श्री राजेश यादव ने भी मोबाइल के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया और मरवाही धान उपार्जन केंद्र में अपनी 82 क्विंटल धान की उपज का सुगमतापूर्वक विक्रय किया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से धान बेचने में आसानी हुई है। घर बैठे टोकन मिलने से समय की बचत हुई और खरीदी केंद्र में धान विक्रय की प्रक्रिया भी आसान रही। उन्होंने इस किसान हितैषी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद ज्ञापित किया।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए तकनीक आधारित सुविधाओं को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से किसानों को घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। इससे किसानों को बार-बार खरीदी केंद्रों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम हो रही है और उनके समय एवं श्रम की बचत हो रही है।

जिले के किसानों के अनुभव इस बात बानगी है कि डिजिटल सुविधाएं खेती-किसानी से जुड़ी व्यवस्थाओं को अधिक सरल और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। किसानों को सुविधाजनक ढंग से अपनी उपज बेचने का अवसर मिलना शासन की किसान हितैषी नीतियों की सार्थकता को भी प्रदर्शित करता है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here