Home मध्य प्रदेश हजारों किसान मंडी में और विश्राम गृह और शौचालयों पर लटक रहे...

हजारों किसान मंडी में और विश्राम गृह और शौचालयों पर लटक रहे ताले

9
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

हजारों किसान मंडी में और विश्राम गृह और शौचालयों पर लटक रहे ताले

Ad

-डबरा मंडी में धान की बिक्री के दौरान अधिकारियों की कारगुजारी का नजर आया नजारा 

ग्वालियर
 एक तरफ मंडी प्रांगण में किसानों को सभी सुविधाएं देने का दम कृषि मंडी बोर्ड भर रहा है और इसके लिए शासन के करोड़ों रुपयों को खर्च किया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद किसानों को मिलने वाली सुविधाएं नदारद है और इसका नजारा डबरा मंडी में नजर आ रहा है। जहां पर हजारों किसान मंडी में आ रहे हंै और विश्राम गृह और शौचालयों पर ताले लटके नजर आ रहे हैं। 
जिले की डबरा मंडी में धान की खरीदी जोरों पर है और प्रतिदिन हजारों ट्रेक्टर-ट्रॉली लेकर किसान मंडी में धान बेचने के लिए पहुंच रहे हैैं। जिसमें किसानों को घंटों और दिनों तक धान तुलाई के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। जिसके चलते रात के समय मंडी में रुकने की स्थिति बन रही है। लेकिन उनके रुकने के लिए बने विश्राम गृह पूरी तरह अतिक्रमण और अव्यवस्था के घिरे हुए हैं और वहीं वहां पर बने शौचालयों में ताले लटके हुए नजर आ रहे हैं। 

बनने के बाद ताले में शौचालय
डबरा मंडी प्रांगण में मंडी कार्यालय से सटे हुए बने शौचालय को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। कि जिस दिन से वह बना है तब से लेकर अभी तक उसका उपयोग हुआ है अथवा नहीं। क्योंकि उसमें धूल  के अलावा जाले नजर आते हैँ। वहीं उसमें लगी शौच और मूत्र विसर्जित करने वाले कमोड आदि पूरी तरह सही है और इसके बाहर मुख्य द्वार पर ताला धूल से सना हुआ लगा हुआ है। 

हम्माल विश्राम स्थल का बुरा हाल
इस मामले में जब हम्माल विश्राम स्थल का जायजा लिया गया तो वह भी ताले में बंद नजर आया। वहीं इस विश्राम स्थल के अंदर पानी की टंकियां एवं अन्य सामान रखा हुआ नजर आया। जिसके चलते हम्मालों के विश्राम करने की स्थिति पूरी तरह नदारद लगी। 

ताला खुला मगर अंदर कमरे बंद
किसानों के लिए बने विश्राम स्थल पर मुख्य द्वार का ताला तो खुला हुआ था। मगर उसके अंदर बने कमरों के ताले लगे हुए थे। वहीं इन कमरों में कुर्सियां, कूलर आदि रखे हुए थे और इन कमरों में धूल फर्श पर साफ नजर आ रही थी। 

स्वच्छ पानी का अभाव
डबरा मंडी प्रांगण में आने वाले किसानों आदि के लिए पीने के स्वच्छ पानी का अभाव भी नजर आया। वहां पर आने वाले किसान या तो खुद ही पानी लेकर आ रहे हैं। अन्यथा उनको वहां पर बनी कैंटीन से बोतल बंद पानी पीने को विवश होना पड़ रहा है। 

निरीक्षण में कमीं या लापरवाही
मंडी में किसानों को लेकर उनके लिए सुविधाएं बढ़ा रहे शासन की मंशा यहां पर बैठे अधिकारियों में नजर नहीं आती है। अन्यथा धान खरीदी के समय इस तरह की स्थिति नहीं होती है। यह स्थिति निरीक्षण में कमीं या लापरवाही को सीधे तौर पर दिखाती है। 

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here