Home छत्तीसगढ CG में डिजिटल हाजिरी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, तीनों BEO समेत...

CG में डिजिटल हाजिरी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, तीनों BEO समेत 23 संस्था प्रमुखों का वेतन रोका

6
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

दुर्ग.

Ad

शिक्षकों के लिए डिजिटल हाजिरी किसी मुसीबत से कम नहीं है। वर्तमान शैक्षणिक सत्र में सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को वीएसके ऐप या बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिए उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश हैं। ऑनलाइन अरेंडेंस में लापरवाही के चलते 23 संस्था प्रमुखों के नवम्बर माह का वेतन रोकने के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया गया है।

दरअसल दुर्ग जिले के 41 शिक्षक ऐसे हैं, जिनके द्वारा ‘बीएसके ऐप से ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं दिया जा रहा था। तब डीईओ ने सख्ती दिखाई तो 18 शिक्षक ऑनलाइन अटेंडेंस देने लगे। बावजूद 23 शिक्षक ऑनलाइन अटेंडेंस से बेपरवाह रहे। इन्हीं 23 शिक्षकों के संस्था प्रमुखों का वेतन रोका जा रहा है। इतना ही नहीं, जिले के तीनों ब्लॉक के विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा एक एपीसी के नवंबर माह का वेतन रोकने का आदेश जारी किए गए हैं।
नए सत्र से शिक्षा विभाग में डिजिटल निगरानी बेहद सख्त है। विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और कर्मचारी विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके ) ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश हैं, जबकि कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली का उपयोग करना होगा।

निर्धारित प्रणाली में उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर कर्मचारी की उपस्थिति शून्य मानी जा सकती है। संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, इन्द्रावती भवन नया रायपुर के 8 अक्टूबर के पत्र अनुसार गूगल शीट मे जिले के कार्यरत ऐसे शिक्षक /कर्मचारी जो वीएसके एप में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहें है उसकी जानकारी उक्त गूगल शीट मे प्रविष्टि करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। प्राप्त निर्देश का पालन नहीं होने के कारण पुनः संचालनालय से स्मरण पत्र 3 नवम्बर को प्राप्त हुआ था। निर्धारित समय सीमा तक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। इसे पदीय दायित्व के प्रति घोर लापरवाही माना गया। लिहाजा अधिकारी कर्मचारियों का माह नवम्बर 2026 का वेतन आगामी आदेश पर्यन्त रोका गया है।

इन अधिकारियों का वेतन रोका गया
विनोद कुमार शुक्ला बीईओ दुर्ग, डालेन्द्र कुमार देवांगन बीईओ पाटन, अधर्व शर्मा बीइईओ धमधा तथा आईके रामटेके सहायक परियोजना समन्यवक समग्र शिक्षा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here