Home मध्य प्रदेश भोपाल में हैरान करने वाला मामला, पति ने पत्नी को प्रेमी के...

भोपाल में हैरान करने वाला मामला, पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की दी छूट

7
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

भोपाल
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ब्लैकमेलिंग से परेशान एक पति ने अपनी पत्नी को लवर के साथ रहने की छूट दे दी है। लवर का आरोप है कि महिला ने उससे अलग-अलग नाम पर रुपए लिए हैं। पति अब इन चीजों से परेशान है।

Ad

कर्ज चुकाने तक दी है छूट
एक स्थानीय अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार 40 वर्षीय पति ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी को प्रेमी से मिलने-जुलने की छूट दे दी है। कथित रूप से पति का कहना है कि प्रेमी के द्वारा मुझसे जबरन कर्ज वसूली की जा रही है। शख्स के तीन बच्चे भी हैं। इसी दौरान उसकी पत्नी के दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध बन गए थे।

प्रेमी ने पैसों की मांग शुरू कर दी
प्रेमी ने महिला के पति से रुपए की मांग शुरू कर दी। इसके बाद भोपाल में चल रहे एक मध्यस्थता केंद्र पहुंच गया। वहां आरोप लगाया कि पत्नी का प्रेमी मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। साथ ही धमकी दे रहा है कि अगर रुपए नहीं दिए तो पत्नी के निजी पलों का वीडियो वायरल कर देगा।

प्रेमी भी निकला शादीशुदा
मध्यस्थता केंद्र ने मामले को सुलझाने के लिए उस ब्लैकमेलर से संपर्क किया। पूछताछ में यह पता चला कि वह खुद भी शादीशुदा है। साथ ही उसने बताया कि वह किसी को ब्लैकमेल नहीं कर रहा है। वह सिर्फ अपने पैसों की मांग कर रहा है। महिला ने उससे समय-समय पर अलग-अलग बहाने से ऐंठे थे।

प्रेमी के साथ संबंध रख सकती है पत्नी
मध्यस्थता केंद्र के लोगों हैरानी तब हुई, जब महिला के पति ने कहा कि उसके पास लौटाने के लिए रकम नहीं है। अखबार से बातचीत में संस्था के संचालक ने कहा कि मैं जब तक पैसों का इंतजाम नहीं कर लेता हूं, तक पत्नी अपने प्रेमी के साथ संबंध जारी रख सकती है।

ऐसे विवादों में काउंसलिंग करती है मध्यस्थता केंद्र
दरअसल, भोपाल में वैवाहिक और परिवारिक मतभेदों को दूर करने के लिए नेशनल सोशल जस्टिस अलायंस नामक संस्था का गठन किया गया है। इस मध्यस्थता केंद्र में ऐसे मामले सामने आते रहते हैं।

भोपाल के कमला पार्क स्थित केंद्र का उद्घाटन एक नवंबर को हुआ था। यह सप्ताह के सातों दिन दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है। लोग मध्यस्थता और सुलह के लिए यहां आते रहते हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here