Home मध्य प्रदेश उज्जैन के पटवारियों का बड़ा रिकॉर्ड, 15 दिन में कर दी 76...

उज्जैन के पटवारियों का बड़ा रिकॉर्ड, 15 दिन में कर दी 76 हजार से ज्यादा फ्री रजिस्ट्रियां

8
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

उज्जैन

Ad

MP स्वामित्व पंजीयन: मध्यप्रदेश के उज्जैन में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना (स्वामित्व पंजीयन) में अब तक 74 हज़ार 791 पात्र हितग्राहियों के मकानों एवं प्लॉट की निःशुल्क रजिस्ट्री की गयी है। संख्या के हिसाब से उज्जैन जिला योजना में मध्यप्रदेश में दूसरे स्थान पर है।

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण पट्टाधारकों के मकानों एवं प्लॉट की पक्की रजिस्ट्री कर उन्हें वास्तविक भूस्वामी बनाने की योजना है। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश में बहनों को भी आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

पहले यह योजना केवल शहर वालों के पास ही रजिस्ट्री हुआ करती थी, गांव में मकान की कोई कीमत नहीं होती थी। अब मोहन सरकार ने अपनी ओर से 10 हजार करोड़ रुपए का बजट रखकर गांव के पट्टेदारों एवं मकान मालिकों के लिए निःशुल्क रजिस्ट्री की योजना चलाई है। अब गांव के मकान और प्लॉट की भी कीमत होगी।

ग्राम पंचायत भवन एवं मैरिज गार्डन का लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्राम ढेंडिया में 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित सर्व सुविधायुक्त पंचायत भवन का लोकार्पण किया। पंचायत भवन में सरपंच, सचिव, पटवारी कक्ष के अलावा एक सर्वसुविधायुक्त मीटिंग हॉल बनाया गया है। इसी के साथ प्रदेश में पहली बार किसी ग्राम पंचायत में 1 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत का 5 बीघा क्षेत्र में शानदार मैरिज गार्डन बनाया गया है।

यह ग्राम पंचायत ढेंडिया के स्वामित्व में बना प्रदेश का ऐसा पहला मैरिज गार्डन है, जिसमें 26 सर्व सुविधायुक्त कमरे, 12,880 वर्गफीट का विशाल डोम तथा 3,600 वर्ग फीट का बड़ा किचन शेड बनाया गया है। गार्डन सौंदर्यीकरण के लिए आकर्षक ग्रीन लॉन, छोटा स्विमिंग पूल एवं भव्य स्टेज की व्यवस्था की गई है।

श्रेष्ठ कार्य करने वाले तहसीलदार-पटवारी सम्मानित
मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना (स्वामित्व पंजीयन) के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इस योजना के तहत अब तक श्रेष्ठ कार्य करने वाले तहसीलदार एवं पटवारियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले तहसीलदारों में अनिरुद्ध मिश्रा तथा पटवारी कृष्णचंद्र शर्मा, कार्तिकेय सेंगर, कमलेन्द्र मिश्रा, कमलदीप शर्मा, हरीश पारिया, देवेंद्र पालिवाल, अंजली ढोले, रामेश्वर वारसी, श्यामसुंदर शर्मा, सुनील चौहान, राहुल भाटी, राधेश्याम शर्मा एवं दर्शना राठौर शामिल हैं।

उज्जैन के पटवारियों ने कमाल कर दिखाया
स्वामित्व योजना के तहत फ्री रजिस्ट्री करने में उज्जैन के पटवारियों ने कमाल कर दिखाया है। जिले के 575 पटवारियों ने 15 दिन में ही 76 हजार से ज्यादा रजिस्ट्री कर दी। सबसे ज्यादा रजिस्ट्री करने वाले जिलों की सूची में उज्जैन दूसरे नंबर पर आ गया।

योजना के तहत जिले के कुल 1 लाख 93 हजार 535 प्लॉट्स है। इनमें से गैर विवादित प्लॉट्स की रजिस्ट्री होना है। प्रतिशत के हिसाब से उज्जैन में अब तक जो 76 हजार रजिस्ट्री हुई है। यह ​39.27 प्रतिशत ही है। यहां के पटवारियों को अभी 1.20 लाख प्लॉट्स की रजिस्ट्री करना बाकी है, जो लक्ष्य का 60% से ज्यादा है।

बड़े लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उज्जैन प्रशासन ने प्लान बनाया और पटवारी का लक्ष्य तय कर दिया गया। लक्ष्य की पूर्ति हुई या नहीं, इसकी मॉनिटरिंग के लिए हर शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंस की व्यवस्था बनाई। यही वजह है कि जिले में 15 दिनों में रजिस्ट्रियों का आंकड़ा इतना ज्यादा हो गया। 81 हजार रजिस्ट्री करते हुए ​छिंदवाड़ा अभी पहले स्थान पर है।

कलेक्टर रौशनकुमार सिंह ने बताया कि 76 हजार से ज्यादा रजिस्ट्री हो चुकी है। यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। ग्राउंड स्तर पर पटवारियों को आ रही तकनीकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए भी अलग से कंट्रोल रूम बना है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here