Home मध्य प्रदेश हिमाचल में खाई में गिरी गाड़ी, इंदौर के 11 बच्चे हादसे का...

हिमाचल में खाई में गिरी गाड़ी, इंदौर के 11 बच्चे हादसे का शिकार; शिक्षक समेत 7 विद्यार्थी घायल

15
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

इंदौर 

Ad

 हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल एवं स्पीति में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। मध्य प्रदेश के इंदौर से शैक्षणिक व पर्यटन भ्रमण पर पहुंचे स्कूली विद्यार्थियों और उनके शिक्षक का टेंपो ट्रैवलर सोमवार को कोकसर क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया।

हादसे के वक्त वाहन में 11 बच्चे, एक शिक्षक और चालक मौजूद थे। दुर्घटना में शिक्षक समेत 7 विद्यार्थी चोटिल हुए हैं। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here