Home विदेश ईरान का दावा- केश्म द्वीप के पास अमेरिकी हमला, दो मछुआरे लापता...

ईरान का दावा- केश्म द्वीप के पास अमेरिकी हमला, दो मछुआरे लापता और एक घायल

23
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

तेहरान 
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका पर हमला करने का आरोप लगाया है. ईरानी इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग ने शनिवार को होर्मोजगान प्रांत के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि अमेरिका ने क़ेश्म द्वीप के पास दो मछली पकड़ने वाली नौकाओं को निशाना बनाया। 

Ad

इस घटना में दो मछुआरे लापता हैं, जबकि एक घायल बताया गया है. हालांकि, अमेरिका की ओर से इस हमले की तत्काल पुष्टि नहीं की गई है. इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने किसी भी दुश्मन के खतरे की स्थिति में तत्काल और प्रभावी जवाब देने का आदेश दिया है. उनके लिखित संदेश के मुताबिक, जवाब की कोई भौगोलिक सीमा नहीं होगी. उन्होंने कहा कि अगर दुश्मन दोबारा सैन्य या आतंकी हमला करते हैं तो ईरान नए संघर्ष को खत्म करने का समय और शर्तें खुद तय करेगा। 

खामेनेई ने सशस्त्र बलों को सभी अमेरिकी और इजरायली ठिकानों और संसाधनों को निशाने की जद में लाने के लिए टारगेट लिस्ट अपडेट करने का आदेश दिया है. साथ ही गोला-बारूद और हथियारों का उत्पादन बढ़ाने, सैन्य खुफिया क्षमताओं को मजबूत करने और घरेलू रक्षा क्षमता विकसित करने को कहा है। 

अमेरिका दे रहा है धमकी

ह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के खिलाफ फिर से सैन्य कार्रवाई की संभावना को लेकर लगातार संकेत दिए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान पर नए हमले की संभावना पर चर्चा चल रही है. अमेरिका के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने ट्रंप के सामने ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई के विकल्प भी रखे हैं. इस बीच इजरायल में भी ईरान को लेकर सैन्य तैयारियों और अमेरिका के साथ संभावित कार्रवाई की अटकलें तेज हैं। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here