Home मध्य प्रदेश बैतूल में BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने किया शस्त्र पूजन, बताया...

बैतूल में BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने किया शस्त्र पूजन, बताया परंपरा का महत्व

10
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने विजयादशमी पर बैतूल के रक्षित केंद्र में शस्त्र पूजन किया। उन्होंने इसे धर्म रक्षा, न्याय और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का प्रतीक बताया।

Ad

बैतूल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार को बैतूल के रक्षित केंद्र में विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। खण्डेलवाल ने कहा कि सनातन परंपरा में शस्त्र पूजन धर्म की रक्षा, न्याय की स्थापना और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध का प्रतीक है।

शक्ति के साथ दायित्व और साहस के साथ मर्यादा का संदेश
शस्त्र पूजन के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि शस्त्र पूजन की परंपरा भारतीय संस्कृति के शाश्वत मूल्यों को दर्शाती है। यह परंपरा शक्ति के साथ दायित्व, साहस के साथ मर्यादा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का संदेश देती है।

उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर शस्त्र पूजन के माध्यम से धर्म की रक्षा, न्याय की स्थापना और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण किया जाता है।

विधायक योगेश पंडाग्रे और गंगाबाई उइके भी रहे मौजूद
बैतूल के रक्षित केंद्र में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे और विधायक श्रीमती गंगाबाई उइके भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया और विजयादशमी के पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।

 

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here