Home खेल चीफ सेलेक्टर की रेस में बड़ा उलटफेर, प्रज्ञान ओझा नहीं ये पूर्व...

चीफ सेलेक्टर की रेस में बड़ा उलटफेर, प्रज्ञान ओझा नहीं ये पूर्व सलामी बल्लेबाज बना दावेदार

25
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

नई दिल्ली
 भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी में खाली हुए पद के लिए आवेदन किया है। पूर्व चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद से यह पद खाली पड़ा है। अभी प्रज्ञान ओझा चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

Ad

ओझा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय सेलेक्शन कमेटी ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20, वनडे और टेस्ट टीम का चयन किया है। बीसीसीआई ने खाली पड़े पद के लिए आवेदन मांगे थे और समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक जाफर ने इसके लिए आवेदन किया है। जाफर ने पीटीआई से कहा, "हां मैंने आवेदन किया है।"

बन सकते हैं चीफ सेलेक्टर
अगर अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) जाफर को चुनती है तो वह ओझा को चीफ सेलेक्टर के लिए टक्कर नहीं देंगे बल्कि फिर जाफर का इस पद पर काबिज होना तय है। सेलेक्शन कमेटी में सबसे ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी को चीफ सेलेक्टर चुना जाता है। जाफर ने भारत के लिए 31 टेस्ट मैच खेले हैं तो वहीं ओझा ने 24। इस मामले में पूर्व सलामी बल्लेबाज का अनुभव ज्यादा है और चुने जाने पर वह स्वाभाविक तौर पर चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी निभाएंगे।

जाफर के पास फर्स्ट क्लास का अनुभव भी ओझा से ज्यादा है। जाफर ने कुल 260 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और 19,410 रन बनाए हैं जिनमें 57 शतक और 91 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, ओझा ने 108 फर्स्ट क्लास मैच ही खेले हैं।

पार्थिव पटेल थे रेस में
अगरकर के जाने के बाद भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल का नाम नए चीफ सेलेक्टर की रेस में था, लेकिन पार्थिव ने सेलेक्टर पद के लिए आवेदन नहीं किया था। ऐसे में उनका नाम चीफ सेलेक्टर की रेस से बाहर हो गया था। इसके बाद ओझा का चुना जाना तय माना जा रहा था, लेकिन जाफर के आवेदन की खबर सामने आने के बाद चीफ सेलेक्टर पद की रेस में नया नाम शामिल हो गया है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here