Home ट्रेंडिंग नारियल वाली भिंडी का स्वाद है लाजवाब, ऐसे बनाएं भेंडे सुक्के

नारियल वाली भिंडी का स्वाद है लाजवाब, ऐसे बनाएं भेंडे सुक्के

16
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

भिंडी की सब्जी कई लोगों की फेवरेट होती है. इसे कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है. आज हम आपको नारियल वाली भिंडी बनाना बताएंगे. नारियल और मसालों के साथ तैयार होने वाली यह सब्जी स्वाद में बेहद लाजवाब होती है. दक्षिण भारत और कोंकण क्षेत्र में बनाई जाने वाली नारियल वाली भिंडी, जिसे भेंडे सुक्के भी कहा जाता है, अपनी खास खुशबू और मसालेदार स्वाद के लिए पसंद की जाती है.

Ad

इसमें नारियल के साथ सूखी लाल मिर्च, कोकम या इमली और तेप्पल जैसे पारंपरिक मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. यह सब्जी रोटी, पराठे के साथ-साथ दाल-चावल के साथ भी काफी टेस्टी लगती है. अगर आप भी रोजाना की भिंडी से थोड़ा अलग और टेस्टी खाना चाहते हैं तो एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
250 ग्राम भिंडी
½ कप ताजा या फ्रोजन कद्दूकस किया हुआ नारियल
5-6 सूखी लाल मिर्च
5-6 तेप्पल (अगर घर में हो)
4-5 कोकम के टुकड़े या ½ छोटा चम्मच इमली का गूदा
स्वादानुसार नमक

नारियल वाली भिंडी बनाते कैसे हैं?

  • सबसे पहले नारियल और सूखी लाल मिर्च को थोड़ा-सा पानी डालकर बारीक पीस लें. अगर तेप्पल उपलब्ध हो तो उसे हल्का-सा कूट लें ताकि उसकी खुशबू अच्छी तरह निकल आए.
  • अब भिंडी को धोकर अच्छी तरह सुखा लें और लंबाई में काट लें. इसके बाद एक मोटे तले की कड़ाही या पैन में पिसा हुआ नारियल का पेस्ट, कटी हुई भिंडी, कोकम (या इमली का गूदा), नमक और तेप्पल डाल दें.
  • इसे धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं. बीच-बीच में हल्के हाथ से चलाते रहें, ताकि भिंडी टूटे नहीं. जब भिंडी पूरी तरह पक जाए और मसाले अच्छी तरह उसमें मिल जाएं, तब गैस बंद कर दें.
  • अब आपकी टेस्टीसनारियल वाली भिंडी (भेंडे सुक्के) तैयार है. इसे गर्मागर्म रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ परोसें और इसके अलग स्वाद का आनंद लें.

इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
    भिंडी को धोने के बाद अच्छी तरह सुखाकर ही काटें, वरना सब्जी चिपचिपी हो सकती है.
    नारियल और लाल मिर्च को बहुत ज्यादा पानी डालकर न पीसें.
    भिंडी को पकाते समय बार-बार चलाने से बचें, वरना भिंडी टूट सकती है.
    सब्जी को मीडियम गैस पर पकाएं, ताकि मसाले अच्छी तरह पक सकें.

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here