Home मध्य प्रदेश भिंड पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अदम्य साहस से टला हादसा

भिंड पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अदम्य साहस से टला हादसा

7
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

भोपाल 

Ad

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पुलिस की सजगता, तकनीकी समन्वय और मैदानी बल की त्वरित प्रतिक्रिया से एक युवक की जीवन रक्षा की गई है। थाना देहात भिंड की चीता मोबाइल टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए ट्रेन आने से ठीक पहले रेलवे ट्रैक पर लेटे युवक को सुरक्षित खींचकर बचा लिया।

19 अगस्तकी रात्रि डायल-112 पर मिश्रन का पुरा, अटेर रोड (भिंड) निवासी महिला ने सूचना दी कि उसका पति पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या की चेतावनी देकर रेलवे पटरी की ओर गया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी देहात भिंड ने सायबर सेल के माध्यम से संबंधित व्यक्ति की मोबाइल लोकेशन प्राप्त कर बीट में तैनात जवानों को तत्काल रवाना किया।

चीता मोबाइल में तैनात आरक्षक  जहीर मोहम्मद एवं आरक्षक  मनीषदेव मिश्रा ने प्राप्त लोकेशन के आधार पर रेलवे पटरी के आसपास तलाशी शुरू की। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रेन की लाइट और हॉर्न की आवाज सुनते ही जवानों ने पटरी की ओर दौड़ लगाई। लगभग 200 मीटर दौड़ने के बाद जवानों ने युवक को पटरी पर लेटा पाया। ट्रेन घटनास्थल से महज50 मीटर दूर थी, लेकिन अपनी जान की परवाह न करते हुए दोनों आरक्षकों ने बलपूर्वक युवक को खींचकर पटरी से हटाया।

बचाव के दौरान युवक के हाथ में आई चोट पर जवानों ने तत्काल कपड़ा बांधकर रक्तस्राव रोका और प्राथमिक उपचार उपरांत उसे सकुशल घर पहुंचाया। इसके बाद पुलिस टीम ने पति-पत्नी के मध्य जारी विवाद को समझाइश देकर शांत कराया और युवक को परिजनों के सुपुर्द किया।

इस घटना में डायल-112 पर मिली सूचना पर तत्काल कार्रवाई, मोबाइल लोकेशन के तकनीकी सहयोग और मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों की सजगता एवं साहस ने एक युवक की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मध्यप्रदेश पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर परिस्थिति में तत्पर है और संकट की घड़ी में डायल-112 के माध्यम से प्राप्त सूचना पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here