Home छत्तीसगढ भिलाई की शिवमहापुराण कथा ने बनाया इतिहास, ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’...

भिलाई की शिवमहापुराण कथा ने बनाया इतिहास, ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज

16
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

भिलाई नगर.

Ad

छत्तीसगढ़ में जयंती स्टेडियम का शिवमहापुराण की कथा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो गया है। यह उपलब्धि आयोजक बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दयासिंह के नाम रही।

एक ही जगह पर एक ही महीने यानी सावन के महीने में एक ही कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले के द्वारा कथा करने और पांच विशाल अस्थाई पंडाल के नाम पर यह रिकार्ड दर्ज किया गया है।
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के एशियन हेड मनीष विश्नोई नई दिल्ली ने इस रिकार्ड सर्टिफिकेट और मेडल बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष दयासिंह को अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के समक्ष का प्रदान किया। लाखों शिवभक्त इसके साक्षी बने।

एशियन हेड विश्नोई ने कहा कि बगैर कोई सूचना के हमारी टीम पिछले तीन दिनों से रिसर्च कर रही थी। लाखों शिवभक्त अपनी आस्था लेकर ऐसे आते और जाते हैं जो किसी अन्य कथा में नही दिखाई देती । कथावाचक पंमिश्रा और पूर्व सांसद सरोज पांडेय, विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल, महापौर भिलाई नीरज पाल, दुर्ग महापौर अलका बाघमार, पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल, समाजसेवी गोपाल खंडेलवाल ने दया सिंह को ऐतिहासिक रिकार्ड पर बधाई दी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here