Home राज्य इंडियन ऑयल की नई सुविधा, बुकिंग के 3 घंटे में घर पहुंचेगा...

इंडियन ऑयल की नई सुविधा, बुकिंग के 3 घंटे में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर

32
0
Jeevan Ayurveda

लखनऊ
इंडियन आयल ने उपभोक्ताओं को त्वरित सेवा देने के लिए फास्ट ट्रैक लाजिस्टिक्स कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर सेवा शुरू की है। इसके तहत गैस बुकिंग के मात्र तीन घंटे के भीतर सिलेंडर घर पहुंचेगा। इसकी शुरुआत वाराणसी से की गई है।

इंडियन आयल के कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख संजय भंडारी ने बताया कि नया कंपोजिट सिलेंडर पारंपरिक स्टील सिलेंडर की तुलना में हल्का, जंग-मुक्त और आधुनिक डिजाइन वाला है। इसकी पारदर्शी बाडी के कारण उपभोक्ता बाहर से ही यह जान सकेंगे कि सिलेंडर में कितनी गैस शेष है।

Ad

इससे रसोई का फर्श भी दाग-धब्बों से मुक्त रहेगा। यह माड्यूलर किचन के लिए उपयुक्त है। मुख्य महाप्रबंधक (एलपीजी) भोद्रो लाकरा ने बताया कि कामकाजी लोगों, छात्रों और त्वरित सुविधा के लिए उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है।

बताया कि इस सिलेंडर को लेने या रिफिल कराने पर किसी प्रकार की मासिक या वार्षिक सीमा नहीं है। ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार कभी भी इसे बुक करा सकते हैं। इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाव सिलेंडर IndianOil One App के जरिए आनलाइन या निकटतम इंडेन गैस एजेंसी से बुक किया जा सकता है।

कंपनी के अनुसार यह सेवा अपार्टमेंट, हाउसिंग सोसायटी, हास्टल, ट्रांसफरेबल कर्मचारियों और छोटे व्यवसायों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here