Home राज्य प्रेम विवाह के बाद धर्म परिवर्तन, परिवार पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप...

प्रेम विवाह के बाद धर्म परिवर्तन, परिवार पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे

18
0
Jeevan Ayurveda

कानपूर
यूपी के कानपुर दक्षिण में नौबस्ता के मछरिया में एक युवती के प्रेम विवाह के बाद मुस्लिम से हिंदू बनने पर पड़ोसियों ने परिवार का जीना दुश्वार कर दिया है। शादी को 8 साल हो गए हैं लेकिन अब भी लड़की और उसके परिवार को परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि दबंग पड़ोसी बेटी को दोबारा मुस्लिम धर्म में वापसी कराने का दबाव बना रहे हैं। इनकार पर वर्ष 2018 से अब तक कई बार हमला कर चुके हैं, जिसमें एक बेटी की मौत भी हो चुकी है। मंगलवार को एकबार फिर घर में धावा बोल हमला कर दिया। पीड़ित ने गुरुवार को डीसीपी दक्षिण कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार मछरिया निवासी रशीद अहमद ने पुलिस को बताया कि उनके आठ बच्चों में सबसे बड़ी बेटी हिना ने वर्ष 2018 में आवास-विकास में रहने वाले युवक से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया। इसके बाद दबंग पड़ोसी बेटी को दोबारा धर्म में वापसी करवाने के लिए दबाव बनाने लगे। पांच सितंबर 2021 को घर पर पथराव किया था। इसमें तीसरे नंबर की बेटी गुलफ्शां की मौत हो गई थी। एक साल बाद फिर से पथराव किया, जिसमें बेटे का हाथ टूट गया, तब कोर्ट के माध्यम से मुकदमा दर्ज हुआ था।

Ad

चार अगस्त को पड़ोसी और उसके साथियों ने बेटे कासान पर हमला कर दिया। इस मामले में पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोप है थाने में शिकायत की गई लेकिन इस पर सुनवाई नहीं हुई। डीसीपी ने बताया कि शिकायत पर मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी। पीड़ितों का कहना है कि 8 साल से उन्हें परेशान किया जा रहा है। बार-बार बेटी को वापस मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

पीड़ित ने बताया कि पड़ोसी कभी भी हमला कर देते हैं। ऐसे में उनके बच्चों को नुकसान पहुंच रहा है। यहां तक की एक बेटी की मौत हो गई है। इससे वो बेहद परेशान हैं और अब पुलिस से एक बार फिर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ पहले भी पीड़ित ने केस दर्ज करवाए हैं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर लिए हैं और इसके बाद जांच शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here