Home मध्य प्रदेश एसडीईआरएफ के 90 दिवसीय बेसिक प्रशिक्षण का सफल समापन

एसडीईआरएफ के 90 दिवसीय बेसिक प्रशिक्षण का सफल समापन

15
0
Jeevan Ayurveda

भोपाल

मध्यप्रदेश पुलिस के राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (SDERF) में प्रतिनियुक्त जवानों के 90 दिवसीय बेसिक प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में महानिदेशक मती प्रज्ञा ऋचा वास्तव ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी जवानों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए तथा प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन प्रशिक्षार्थियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

Ad

समारोह को संबोधित करते हुए महानिदेशक मती प्रज्ञा ऋचा वास्तव ने कहा कि एसडीईआरएफ मध्यप्रदेशकी एक अत्यंत महत्वपूर्ण इकाई है, जो आपदाओं के समय त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्यों के माध्यम से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से जवानों की कार्यकुशलता, तकनीकी दक्षता एवं आपदा प्रतिक्रिया क्षमता में और अधिक वृद्धि होगी, जिससे वे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी प्रभावी ढंग से जनसेवा कर सकेंगे। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल का पूर्ण समर्पण और संवेदनशीलता के साथ जनहित में उपयोग करने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण में 44 जवानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें बाढ़ आपदा प्रबंधन, ध्वस्त संरचनाओं में खोज एवं बचाव (Collapsed Structure Search & Rescue), प्राथमिक उपचार (First Aid), सीबीआरएन (Chemical, Biological, Radiological and Nuclear) आपदाओं में बचाव एवं प्रतिक्रिया सहित अन्य विशेषीकृत आपदा प्रबंधन तकनीकों का प्रशिक्षण शामिल रहा।

प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद ये जवान एसडीईआरएफ की विशेष आपदा प्रतिक्रिया टीम के सदस्य के रूप में प्रदेश में प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में अपनी सेवाएँ देंगे। शासन के प्रचलित प्रावधानों के अनुसार उन्हें 50 प्रतिशत जोखिम भत्ता (Risk Allowance) भी प्रदान किया जाएगा।

इस प्रशिक्षण की विशेष उपलब्धि भिंड जिले में आपदा राहत कार्य के दौरान शहीद हुए एसडीईआरएफ जवान की धर्मपत्नी मती डॉली कुशवाह की सहभागिता रही। उन्होंने प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण कर सेवा, साहस एवं समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत की। उनका यह संकल्प राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट निष्ठा तथा कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है।

समारोह में उप पुलिस महानिरीक्षक  अमित सांधी, संभागीय सेनानी मती संगीता डी. कुमार,  कमलेंद्र परिहार सहित एसडीईआरएफ के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here