Home मध्य प्रदेश नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति: राज्यमं ...

नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति: राज्यमं गौर

13
0
Jeevan Ayurveda

भोपाल 

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा है कि “नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे प्रबल शक्ति हैं। भारत की वास्तविक सामर्थ्य उसकी युवा जनशक्ति में निहित है, और यदि यह शक्ति नशा रूपी दलदल में उलझती है, तो इसका प्रतिकूल प्रभाव केवल एक व्यक्ति या परिवार तक सीमित न रहकर संपूर्ण राष्ट्र की प्रगति को अवरुद्ध करता है।" पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)मती कृष्णा गौर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल में आयोजित 'नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान' के कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं ।।

Ad

राष्ट्रीय संकल्प और जनभागीदारी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के 10 हजार से अधिक स्थानों से जुड़े लाखों युवाओं के साथ ऑनलाइन संवाद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के निर्माण में युवा पीढ़ी की केंद्रीय भूमिका, उनकी ऊर्जा और नवाचार क्षमता को रेखांकित करते हुए एक सशक्त भारत का मार्ग प्रशस्त किया।

राज्यमं कृष्णा गौर ने कहा कि व्यसन व्यक्ति की विचार एवं निर्णय क्षमता को क्षीण करता है, परिवारों के ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर देता है तथा समाज की सकारात्मक ऊर्जा का ह्रास करता है। उन्होंने रेखांकित किया कि युवा केवल देश का स्वर्णिम भविष्य ही नहीं, अपितु वर्तमान की सर्वाधिक अमूल्य पूंजी हैं। युवाओं का समुचित ज्ञान, नैतिक संस्कार और उत्कृष्ट व्यक्तित्व ही राष्ट्र निर्माण की वास्तविक आधारशिला है। नशा मुक्ति केवल स्वास्थ्य अथवा चिकित्सा का विषय नहीं है, अपितु यह विकसित भारत के महासंकल्प से जुड़ा एक पवित्र राष्ट्रीय अभियान है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशा मुक्ति के दूत बनकर समाज में नव-चेतना का संचार करें।

प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालते हुए राज्यमं गौर ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल संवर्धन और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत का स्वप्न तभी यथार्थ रूप ले सकेगा, जब देश का युवा योग्य, चरित्रवान, अनुशासित और पूर्णतः व्यसनमुक्त होगा।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में उपस्थित जनसमूह और युवाओं ने नशामुक्त समाज की स्थापना तथा 'विकसित भारत' के राष्ट्रीय संकल्प की शपथ ग्रहण की।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here