Home मध्य प्रदेश मंडी शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम...

मंडी शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

10
0
Jeevan Ayurveda

उमरिया 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मंडी शुल्क को 1.5 प्रतिशत किए जाने के निर्णय के विरोध में जिला कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंकित मिश्रा ने किया।

Ad

ज्ञापन सौंपने से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाली में एकत्र होकर हाथों में पार्टी के झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार के फैसले को किसान और व्यापारी विरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।

जिलाध्यक्ष अंकित मिश्रा ने कहा कि मंडी शुल्क बढ़ने से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने में कठिनाई होगी, वहीं व्यापारियों की लागत बढ़ने से कारोबार प्रभावित होगा। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा और महंगाई बढ़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने यह निर्णय किसान संगठनों, व्यापारी प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों से चर्चा किए बिना लिया है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विपरीत है।

ज्ञापन में कांग्रेस ने मांग की कि मंडी शुल्क को 1.5 प्रतिशत करने का निर्णय तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही नई नीति बनाने से पहले किसान एवं व्यापारी संगठनों के साथ बैठक कर सर्वसम्मति बनाई जाए। कांग्रेस ने ऐसी कृषि एवं व्यापार नीति लागू करने की मांग भी की जिससे किसानों और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े तथा भविष्य में किसी भी शुल्क वृद्धि से पहले सभी संबंधित पक्षों से व्यापक विचार-विमर्श किया जाए।

अंकित मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ही इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया तो प्रदेशभर के किसान और व्यापारी संगठनों के साथ मिलकर व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

ये रहे उपस्थित

प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर विजय कोल, जिला संगठन महासचिव पुष्पराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शारदा गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, विधानसभा प्रभारी ब्यौहारी त्रिभुवन प्रताप सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह अंबुज, म.प्र. युवा कांग्रेस सचिव बिक्रम सिंह, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष बड़करे, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष साकिर खान, रामगोपाल दाहिया, प्रदीप नारायण तिवारी, शिवम सिंह सेंगर, ओम तिवारी, रामपाल चक्रवात, अमित जोगी, सुमित जोगी, शिव नायक, रजनीश तिवारी, जॉनी शिवम कुमार परोहा, नवनीत कटौतिया, रवि प्रजापति, श्रेयांश तिवारी, इमरजीत राय, दीपक सिंह, रामलाल कोल, अजय सिंह सोमवंशी, एसोराम सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here