Home ट्रेंडिंग एक पराठे में मिलेगा 4 स्वाद का मजा, ऐसे बनाएं टेस्टी 4...

एक पराठे में मिलेगा 4 स्वाद का मजा, ऐसे बनाएं टेस्टी 4 इन 1 पराठा

12
0
Jeevan Ayurveda

ज्यादातर घरों में नाश्ते में पराठे बनाए जाते हैं. अचार और चाय के साथ पराठों का कॉम्बिनेशन खाने में इतना बेहतरीन लगता है कि सभी इन्हें बड़े चाव से खाते हैं. घरों में अक्सर नाश्ते में आलू पराठा, पनीर पराठा या प्याज पराठा बनाया जाता है, लेकिन कई बार इन्हें खाकर बोर हो जाते हैं. अगर आप भी आलू, प्याज और पनीर की फीलिंग वाले पराठे खाकर बोर हो गए हैं, तो अब पराठे में थोड़ा ट्विस्ट लाने का समय आ गया है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी मजेदार रेसिपी, जिसमें एक नहीं बल्कि 4 अलग-अलग स्वाद एक ही पराठे में मिलेंगे. जी हां, हम बात कर रहे हैं स्वादिष्ट और यूनिक 4 इन 1 पराठे की.

4 इन 1 पराठे की हर बाइट में आपको नया स्वाद मिलेगा. सबसे खास बात ये है कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसका यूनिक शेप इसे देखने में भी काफी अट्रैक्टिव लगती है. यही वजह है कि यह पराठा बच्चों को भी खूब पसंद आ सकता है. आप इसे नाश्ते में बना सकते हैं या बच्चों के लंच बॉक्स में पैक कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं घर पर आसानी से कैसे टेस्टी और मजेदार 4 इन 1 पराठा बना सकते हैं.

Ad

4 इन 1 पराठा बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
    गेहूं का आटा- 2 कप
    उबले हुए आलू- 2
    पनीर- 100 ग्राम
    बारीक कटा प्याज- 1
    हरी मिर्च- 1 (बच्चों के लिए बना रहे हैं तो स्किप कर सकते हैं)
    हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच
    कलौंजी- 1 छोटा चम्मच
    घी- जरूरत के अनुसार
    नमक- स्वादानुसार
    लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
    चाट मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
    गरम मसाला- 1/2 छोटा चम्मच

बनाने का तरीका:
1. 4 इन 1 पराठे को बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के आटे को गूंथ लें. अब इसकी बराबर-बराबर लोई तोड़ लें. अब एक लोई लेकर इसे बेलन की मदद से थोड़ा गोल बेल लें. इसके बाद रोटी के बीच में एक कट लगाएं, लेकिन इसे पूरी तरह से अलग न करें.

2. अब पराठे के अलग-अलग हिस्सों में आलू की टिक्की, घी और मसाले, पनीर का मिश्रण और बारीक कटा प्याज-हरी मिर्च रखें. यही इस पराठे की खासियत है, क्योंकि एक ही पराठे में आपको अलग-अलग स्वाद का मजा मिलेगा.

3. सारे इंग्रेडिएंट्स रखने के बाद पराठे को एक-एक करके अच्छी तरह फोल्ड करें और सभी फिलिंग को अंदर बंद कर दें. ऊपर से थोड़ा कलौंजी और बारीक कटा हरा धनिया डालें. अब इसे हल्के हाथों से बेलकर पराठे का शेप दे दें.

4. अब तवे को गर्म करें और पराठे को दोनों तरफ से हल्का सेंक लें. इसके बाद दोनों तरफ घी लगाकर पराठे को तब तक पकाएं, जब तक ये गोल्डन और क्रिस्पी न हो जाए. आपका टेस्टी और मजेदार 4 इन 1 पराठा बनकर तैयार है.

5. गरमागरम 4 इन 1 पराठे को आप टोमैटो चटनी, दही या रायते के साथ-साथ चाय और अचार के साथ भी खा सकते हैं. एक ही पराठे में कई तरह के स्वाद मिलने की वजह से ये रेसिपी बच्चों और बड़ों, दोनों को खूब पसंद आएगी. अगर आप भी रोज के पराठे में कुछ नया ट्विस्ट चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें.

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here