Home राज्य पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने महाराष्ट्र को पछाड़ा, बना देश...

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने महाराष्ट्र को पछाड़ा, बना देश का दूसरा राज्य

14
0
Jeevan Ayurveda

लखनऊ
वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश लगातार शानदार काम कर रहा है। पिछले कुछ वर्षों में यूपी पीएम सूर्य घर योजना में हर दिन एक नए आयाम लिख रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर कब्जा कर लिया है।

भारत में अब घरेलू रूफटाप सोलर स्थापना में गुजरात नंबर एक पर है। महाराष्ट्र जो नंबर दो पर चल रहा था, उत्तर प्रदेश ने उसको पीछे छोड़ दिया है। दूसरे स्थान पर यूपी ने कब्जा कर लिया है और महाराष्ट्र अब तीसरे पायदान पर चला गया है। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) के अधिकारियों ने वेंडरों के साथ ही सोलर उपभोक्ताओं और बिजली विभाग को इसके लिए आभार जताया है

Ad

यूपी में वर्तमान में लाखों परिवारों को प्रतिदिन लगभग साढ़े छह लाख करोड़ मूल्य की मुफ्त सौर बिजली प्राप्त हो रही है। इसका क्रम हर दिन बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण के सचिव पंकज सिंह ने बताया कि यूपी एक नया अध्याय पीएम सूर्य घर योजना में लिखने जा रहा है।

जिस गति से उत्तर प्रदेश में काम हो रहा है, उससे तो आने वाले चंद महीनों में उत्तर प्रदेश भारत में नंबर एक पर होगा। यही नहीं आने वाले समय में आसपास भी कोई राज्य नहीं होगा। उत्तर प्रदेश में रूफ टाप सोलर को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। यह क्रेज अब दिख रहा है।

उन्होंने बताया कि यूपीनेडा के साढ़े पांच हजार से अधिक वेंडरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार से मिलने वाली आकर्षक सब्सिडी से आम उपभोक्ता भी बिजली बचत या कहे पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सोलर लगवाकर मदद कर रहा है।

शीर्ष तीन प्रदेशों में पीएम सूर्य घर योजना की संख्या
गुजरात – 7,49,839
उत्तर प्रदेश – 6,74,393
महाराष्ट्र – 6,73,717।

300 यूनिट तक मुफ्त बिजली
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उत्तर प्रदेश के नागरिकों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और सोलर पैनल लगवाने के लिए ₹एक लाख आठ हजार रुपये की केंद्रीय और राज्य सब्सिडी मिलती है।
सब्सिडी विवरण: दो किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर ₹60,000 और तीन किलोवाट तक के सिस्टम पर ₹78,000 तक की केंद्र सरकार की सब्सिडी मिलती है। यूपी सरकार इसमें राज्य सब्सिडी भी जोड़ती है, जिससे कुल सब्सिडी ₹1,08,000 तक हो जाती है।

पीएम सूर्य घर योजना की पात्रता
आवेदक का भारतीय नागरिक और उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, नवीनतम बिजली का बिल, बैंक पासबुक, राशन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो।
आवेदन प्रक्रिया: आप सीधे आधिकारिक पीएम सूर्य घर पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यूपी नेडा (UPNEDA) की हेल्पलाइन 155243 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here