Home अध्यात्म 6 जून का राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, धन...

6 जून का राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, धन और करियर में होंगे बड़े लाभ

16
0
Jeevan Ayurveda

मेष राशि- मेष राशि वालों को आज नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आकस्मिक खर्चे सामने आ सकते हैं, जिससे थोड़ी चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। कार्यों में देरी हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को आज आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापार में उन्नति मिल सकती है। कड़ी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन अंत में जीत आपकी होगी। धन से जुड़े मामलों में विजय के संकेत हैं। कामकाज से जुड़ी यात्रा फलदायी रहने वाली है।

Ad

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को आज मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारियों को नया सौदा या डील मिल सकती है। धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। परिवार की कलह से बचें। कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी का सहयोग मिल सकता है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों को माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। वाद-विवाद की आशंका है, जिससे कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें, वरना नुकसान हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों की आज सेहत अच्छी रहने वाली है। प्रेम-संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। नौकरी या बिजनेस में आगे बढ़ने के सुअवसर सामने आएंगे, जिनका लाभ भरपूर लाभ उठाएंगे। अज्ञात भय सताएगा। शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन जीत आपकी होगी। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें।

कन्या राशि-कन्या राशि वालों को आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कामकाज से जुड़ी परेशानी खत्म होगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से धन कमाने में सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट दूर हो सकते हैं। सेहत में सुधार के संकेत हैं। हालांकि आज मान-सम्मान में ठेस पहुंच सकती है, इसलिए थोड़ा सतर्क रहें।

तुला राशि– तुला राशि वालों के लिए आज करियर में अहम बदलाव आ सकता है। उन्नति के मार्ग सामने आएंगे। धन का आगमन होगा, जिससे आर्थिक स्थिरता प्राप्त हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मनचाही यात्रा का योग है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी लाभ के संकेत हैं। माता की सेहत पर नजर रखें।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यों में सफलता हासिल होगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होने से दिन सुखकारी रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। आय में वृद्धि होगी, लेकिन धन के लेन-देन में सतर्कता बरतें।

धनु राशि- धनु राशि वालों को आज काम के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कुछ लोगों की मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। किसी भ्रामक समाचार के मिलने से मन उदास हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वरना चोट-चपेट लग सकती है। अनजान व्यक्ति के साथ रुपए-पैसों का लेन-देन करने से बचें।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए आज यात्रा के योग हैं। यात्रा फलदायी साबित हो सकती है। आज जीवनसाथी की फीलिंग्स को नजरअंदाज नहीं करें, वरना बहस हो सकती है। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोशिशों का पूरा फल मिलेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। धन की स्थिति सामान्य रहने वाली है।

कुंभ राशि- आज आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार के सदस्य से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आज शत्रु आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सिरदर्द या नेत्रपीड़ा हो सकती है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप अच्छे से निभाएंगे।

मीन राशि- मीन राशि वालों को आज आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापार से जुड़ी चिंताएं खत्म होंगी। नौकरी करने वालों को आज ऑफिस में चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए। भाग्य का साथ नहीं मिलने से कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here