Home मनोरंजन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ओटीटी पर जल्द, ड्यूल रिलीज स्ट्रैटजी से...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ओटीटी पर जल्द, ड्यूल रिलीज स्ट्रैटजी से बढ़ा क्रेज

10
0
Jeevan Ayurveda

सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' को ओटीटी पर देखने का इंतजार फैंस कर रहे हैं. दिसंबर 2025 में आई 'धुरंधर' और मार्च 2026 में आई 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3000 करोड़ रुपये की कमाई की थी. डायरेक्टर आदित्य धर की बनाई इस बिग बजट, मल्टी स्टारर पिक्चर में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, गौरव गेरा, आर माधवन और सारा अर्जुन समेत अन्य ने काम किया था. लेकिन क्या आपको पता है कि पिक्चर के हीरो रणवीर सिंह को कास्ट करने से पहले मेकर्स ने एक जाने-माने नाम को 'धुरंधर' के लिए साइन कर लिया था?

सीनियर एक्टर राकेश बेदी ने खुलासा किया है कि वे 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी में सबसे पहले कास्ट किए गए कलाकार थे. उन्हें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल से बहुत पहले पिक्चर में काम दे दिया गया था. राकेश बेदी के अनुसार, डायरेक्टर आदित्य धर ने पूरी स्क्रिप्ट तैयार होने से सालों पहले ही उनकी कास्टिंग फाइनल कर ली थी. राकेश बेदी, 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी के ब्रेकआउट स्टार बनकर उभरे हैं.

Ad

राकेश बेदी ने एक एजेंसी को बताया, 'मेरा मानना है और आदित्य धर ने भी कहा है कि धुरंधर में कास्ट होने वाला मैं पहला आदमी था. उन्होंने मुझे 3-4 साल पहले कास्ट किया था, जब उन्होंने उरी फिल्म बनाई थी. उस समय उनके पास स्क्रिप्ट भी नहीं थी. लेकिन एक आइडिया था, और उसी आइडिया के हिसाब से उन्होंने मुझे इस फिल्म में एक रोल के लिए चुना था. इसलिए मेरे लिए ये बहुत बड़ा कॉम्प्लिमेंट है कि आदित्य धर ने मेरे बारे में ऐसा सोचा. उन्होंने मुझे इस रोल के लिए इसलिए चुना, क्योंकि उन्होंने मेरे काम को देखा था. अपने सभी रोल्स में मैंने हमेशा कैरेक्टर को आगे रखने की कोशिश की है. यही वजह है कि आज लोग मुझे जमील जमाली या मेरे शो श्रीमान श्रीमती शो वाले कैरेक्टर के नाम से पुकारते हैं.'

धुरंधर का OTT रिलीज प्लान
'धुरंधर' फ्रैंचाइजी की ओटीटी रिलीज ने सुर्खियां बटोरी हैं. मेकर्स ने एक दुर्लभ ड्यूल ओटीटी रिलीज स्ट्रैटजी अपनाई है, जिसमें फिल्म के दो अलग-अलग वर्जन अंतरराष्ट्रीय और भारतीय दर्शकों के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम होंगे. 'धुरंधर रॉ एंड अनदेखा' वर्जन 22 मई से ग्लोबली नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है. यह वर्जन भारत में 24 मई को आया था. भारतीय दर्शकों के लिए फिल्म के डोमेस्टिक स्ट्रीमिंग राइट्स जियो हॉटस्टार को गए हैं. 'धुरंधर 2' का भारत में प्रीमियर 4 जून को जियो हॉटस्टार पर होगा.

खबरों के मुताबिक, भारत में जियो हॉटस्टार ने फिल्म के एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स लगभग 150 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. इसे हाल के सालों में भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी ओटीटी डील्स में से एक माना जा रहा है. भारतीय दर्शकों को प्लेटफॉर्म पर फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन भी देखने को मिलेगा.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here