Home ट्रेंडिंग गर्मियों में आलू को लंबे समय तक फ्रेश रखने का आसान देसी...

गर्मियों में आलू को लंबे समय तक फ्रेश रखने का आसान देसी तरीका

11
0
Jeevan Ayurveda

गर्मियों में न केवल टमाटर और हीर मिर्च जैसी सब्जियों को सड़ने से बचाना मुश्किल होता है, बल्कि आलू को भी लंबे समय तक फ्रेश रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ज्यादा गर्मी और मौसम में नमी की वजह से आलू जल्दी अंकुरित होने लगते हैं, नरम पड़ जाते हैं या फिर सड़ने लगते हैं. अक्सर लोग आलू को प्लास्टिक बैग, बंद डिब्बे या फिर गीली जगह पर रख देते हैं, जिससे आलू और जल्दी सड़ते हैं.

अगर आपके घर में भी आलू के अंकुरित और सड़ने से परेशान रहते हैं, तो एक आसान और पुराने जमाने का देसी तरीका आपके बहुत काम आ सकता है. इस तरीके से आलू को स्टोर करने से वो लंबे समय तक फ्रेश बने रह सकते हैं. वो तरीका क्या है, चलिए जानते हैं.

Ad

इस ट्रिक से लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे आलू?
आलू को अंकुरित होने और सड़ने से बचाने के लिए आप उन्हें कार्डबोर्ड बॉक्स में रख सकते हैं. इसमें छोटे-छोटे छेद होते हैं, जिससे हवा आती-जाती रहती है. यही वजह है कि इसमें आलू रखने पर उनमें नमी जमा नहीं होती और सड़ने से बच जाते हैं. प्लास्टिक बैग के मुकाबले कार्डबोर्ड बॉक्स में वेंटिलेशन ज्यादा अच्छा बना रहता है, जिससे आलू ज्यादा समय तक ताजे बने रहते हैं.

ऐसे में आलू को फ्रेश रखने के लिए महंगे कंटेनर या फ्रिज की जरूरत नहीं होती है. उन्हें कार्डबोर्ड बॉक्स में रखने से लंबे समय तक खराब होने से बचा सकता है.

क्यों जरूरी है आलू को सही तरीके से स्टोर करना?
आलू को सही तरीके से स्टोर करना बहुत जरूरी है क्योंकि वो रोशनी, नमी और ज्यादा गर्मी से जल्दी खराब हो जाते हैं. अगर आलू पर सूरज की किरणों ज्यादा पड़ती है, तो वो हरे होने लगते हैं और सोलनाइन नाम का तत्व बनता है, जो स्वाद खराब करने के साथ सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है. वहीं नमी के कारण आलू में फफूंदी लगती है और वो जल्दी सड़ जाते हैं. इसलिए आलू को सही तरह से स्टोर करना बहुत जूररी है.

आलू स्टोर करते समय रखें इन बातों का ध्यान
1. ठंडी जगह पर करें स्टोर: कार्डबोर्ड बॉक्स को ऐसी जगह रखें जहां सीधी धूप न आती हो. रसोई की अलमारी या पेंट्री इसके लिए अच्छी जगह हो सकती है.

2. आलू धोकर न रखें: अगर आप आलू को स्टोर करने से पहले धोते हैं तो आप गलत कर रहे हैं. पानी या नमी से आलू जल्दी खराब हो सकते हैं.

3. प्याज के साथ भूलकर भी न रखें: आलू और प्याज को साथ रखने से दोनों जल्दी खराब होने लगते हैं, क्योंकि प्याज से निकलने वाली गैस आलू को खराब करती है.

4. बॉक्स को थोड़ा खुला रखें: आलू को कार्डबोर्ड में रखने के बाद अगर आप उसे पूरी तरह से बंद कर देंगे तो भी वो खराब होने लगेंगे. ऐसे में उसे थोड़ा खुला रखें, जिससे हवा पास होती रहे.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here