Home खेल लखनऊ की मजबूत पारी के बाद 165 रन का लक्ष्य, प्रसिद्ध कृष्णा...

लखनऊ की मजबूत पारी के बाद 165 रन का लक्ष्य, प्रसिद्ध कृष्णा की तूफानी गेंदबाज़ी ने बदला मैच का रुख

23
0
Jeevan Ayurveda

लखनऊ. 
 लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने घर इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 164 रन बनाए हैं। उसका कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं बना सका। एडेन मार्करम ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 30 रन बनाए हैं। गुजरात के गेंदबाजों ने लखनऊ के तूफानी बल्लेबाजों को रोके रखा। टीम के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने चार विकेट लिए। लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2026 मैच आज लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आईपीएल 2026 के 19वें लीग मैच में गुजरात टाइटन्स टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम में कोई बदलाव कप्तान गिल ने नहीं किया है। लखनऊ ने भी टीम में कोई बदलाव नहीं किया। दोनों टीमें जीत के रथ पर सवार हैं।

लखनऊ की टीम को शुरुआत अच्छी नहीं मिली। दूसरे ही ओवर में मिचेल मार्श आउट हो गए। ऋषभ पंत पांचवें ओवर में चलते बने। वे 18 रन बना सके। तीसरा झटका एलएसजी को एडेन मारक्रम के रूप में लगा, जो 30 रन बनाकर आउट हुए। आयुष बदोनी सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। निकोलस पूरन और अब्दुल समद भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए।

Ad

लखनऊ ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं, जबकि जीटी ने आखिरी मैच में दिल्ली को हराया हुआ है। दोनों टीमें 2022 से आईपीएल खेल रही हैं, जिनमें से गुजरात टाइटन्स तो चैंपियन भी बन चुकी है, जबकि लखनऊ की टीम दो बार प्लेऑफ्स में पहुंची है, लेकिन फाइनल से अभी भी दूर है। इन दोनों के बीच हुए मैचों की बात करें तो अभी तक 7 मुकाबले हुए हैं। इनमें से 4 मुकाबले गुजरात टाइटन्स ने जीते हैं और 3 बार जीत लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली है। लखनऊ की टीम आज जीती तो मुकाबला बराबरी का हो जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here