Home छत्तीसगढ एनएच पर दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से 3 महिलाओं की मौत,...

एनएच पर दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से 3 महिलाओं की मौत, गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को पीटा

22
0
Jeevan Ayurveda

अंबिकापुर

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे क्रमांक 130 पर शहर से लगे ग्राम भिट्ठीकला के पास रविवार की देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पैदल जा रही 3 महिलाओं को कुचल दिया। हादसे (Big breaking) में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। महिलाओं को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो सामने से आ रहे ट्रेलर से जा टकराई। इससे स्कॉर्पियो के भी परखच्चे उड़ गए। इधर गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरु कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पुलिस ऑफिसर व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। स्थिति सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

Ad

अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर शहर से लगे ग्राम भिट्ठीकला मेन रोड पर रविवार की शाम सब्जी खरीदने 3 महिलाएं गई थीं। शाम करीब 6.45 बजे सब्जी खरीदने के बाद चारों पैदल घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अंबिकापुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 15 ईएच- 8874 ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में कुचल जाने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे (Road accident) के बाद सामने से आ रहे ट्रेलर से स्कॉर्पियो जा भिड़ी। इससे उसके भी परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लोग आक्रोशित हो गए और वहां जाम लग गया।

स्कॉर्पियो की टक्कर से 3 महिलाओं की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो ड्राइवर को वाहन से बाहर निकाला और उसकी पिटाई शुरु कर दी। लोगों ने उसे इतना मारा कि उसकी हालत गंभीर हो गई। (Big breaking) सूचना मिलते ही मणिपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बेकाबू भीड़ को संभालने का काम शुरु किया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे के बाद मृत महिलाओं के परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखकर वे रोने-बिलखने लगे। बाद में पुलिस ने तीनों महिलाओं का शव बरामद (Big breaking) कर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।

मृत महिलाओं की शिनाख्त ग्राम जोगीबांध निवासी मुन्नी बाई पति धनसाय 50 वर्ष, श्यामपति पति तिलसाय राजवाड़े 55 वर्ष व रामबाई पति जूठन राम 50 वर्ष के रूप में हुई है। जबकि स्कॉर्पियो ड्राइवर के बारे में भी अभी जानकारी नहीं मिली है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here