Home छत्तीसगढ सूरजपुर में गंभीर रूप से जली छात्रा की मौत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े...

सूरजपुर में गंभीर रूप से जली छात्रा की मौत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने तुरंत जांच के आदेश दिए

41
0
Jeevan Ayurveda

सूरजपुर.

सड़क किनारे शनिवार को गंभीर रूप से जली हालत में मिली छात्रा की आज रायपुर ले जाते समय बीच रास्ते में मौत हो गई. छात्रा को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था. इस बीच केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है.

Ad

बता दें कि बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के गोरखनाथ पुर की रहने वाली कक्षा 11 वी छात्रा मोनिका सिंह पासन नाला के समीप 95% जली हुई हालत में मिली थी. इस बात की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया था. राहगीरों की सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल लड़की को बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था.

प्राथमिक उपचार के बाद लड़की की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था. रायपुर ले जाते समय बीच रास्ते में ही लड़की की मौत हो गई.

इस बीच केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पीड़ित लड़की के परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है. मंत्री ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए अधिकारियों को इस पूरे मामले की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच के सख्त निर्देश दिए हैं. जांच कर रही पुलिस घटना के पीछे की वजह को जानने में जुटी है. वास्तविक कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here