Home ट्रेंडिंग गर्मियों में सेहत का सुपरफूड है भरवां करेला और इस खट्टी मीठी...

गर्मियों में सेहत का सुपरफूड है भरवां करेला और इस खट्टी मीठी रेसिपी से कड़वाहट होगी पूरी तरह खत्म

19
0
Jeevan Ayurveda

स्वाद में कड़वा लेकिन गुणों में मीठा यह कहावत करेले पर बिल्कुल सटीक बैठती है. चिलचिलाती गर्मी और उमस के मौसम में करेला प्रकृति का एक अनमोल उपहार है. भले ही इसकी कड़वाहट बच्चों और बड़ों को दूर भगाती हो लेकिन सेहत के लिहाज से यह किसी सुपरफूड से कम नहीं है.

करेला खाने के फायदे हैं बेशुमार
गर्मियों में होने वाली पेट की समस्याओं, त्वचा के संक्रमण और डिहाइड्रेशन से लड़ने में करेला रामबाण भूमिका निभाता है. इसमें मौजूद विटामिन A, C, और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को अंदर से डिटॉक्स करते हैं. अगर आप भी करेले की कड़वाहट की वजह से इसे बनाने से डरते हैं तो यहां हम आपको इसे बनाने का बेहतरीन तरीका बता रहे हैं जिससे आपके करेलों का टेस्ट बहुत ही अच्छा होगा.

Ad

भरवां करेला बनाने के लिए सामग्री
करेला: 250 ग्राम (मध्यम आकार के)
मसाले के लिए: 2 बड़े प्याज (बारीक कटे हुए), 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट.

सूखे मसाले: 2 बड़े चम्मच सौंफ पाउडर (दरदरा), 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, ½ चम्मच हल्दी, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच गरम मसाला

खट्टे-मीठे स्वाद के लिए : 2 बड़े चम्मच गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) और 1 बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर या इमली का पल्प

तेल, नमक स्वादअनुसार और थोड़ा सा हरा धनिया.

बनाने का तरीका
खट्टे-मीठे भरवां करेले की यह रेसिपी कड़वाहट को पूरी तरह खत्म कर देती है और पराठे या दाल-चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है.

करेले के लिए तैयार करें ये चीजें
करेलों को ऊपर से हल्का छील लें और बीच में एक लंबा चीरा लगाएं.
अंदर के बीज निकाल लें. अब करेलों पर नमक लगाकर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे इनका कड़वा पानी निकल जाएगा.
30 मिनट बाद करेलों को साफ पानी से धोकर निचोड़ लें.
खट्टा-मीठा मसाला तैयार करें
एक पैन में 2 चम्मच तेल गरम करें. इसमें जीरा और हींग का तड़का लगाएं.
अब बारीक कटा प्याज डालें और हल्का गुलाबी होने तक भूनें. अदरक-लहसुन पेस्ट भी डाल दें.

अब इसमें सौंफ पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, मिर्च और नमक डालें.
अंत में गुड़ और अमचूर पाउडर मिलाएं. जब गुड़ पिघल जाए और मसाला तेल छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें और मसाला ठंडा होने दें.

स्टफिंग तैयार करें
तैयार खट्टे-मीठे मसाले को चम्मच की मदद से करेलों के बीच में अच्छी तरह भर दें. आप चाहें तो इन्हें धागे से बांध सकते हैं ताकि मसाला बाहर न निकले.

करेले को पकाएं
एक कड़ाही में 2-3 बड़े चम्मच तेल गरम करें.

करेलों को सावधानी से रखें और धीमी आंच पर ढककर पकाएं.

बीच-बीच में करेलों को पलटते रहें ताकि वो चारों तरफ से सुनहरे और नरम हो जाएं.

जब करेले पूरी तरह गल जाएं तो ऊपर से हरा धनिया छिड़कें. आपकी चटपटी खट्टी-मीठी भरवां करेले की सब्जी तैयार है.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here