Home खेल PSL छोड़ने वाले खिलाड़ियों पर सख्त होगी PCB, नकवी ने दी कार्रवाई...

PSL छोड़ने वाले खिलाड़ियों पर सख्त होगी PCB, नकवी ने दी कार्रवाई की चेतावनी

25
0
Jeevan Ayurveda

इस्लामाबाद
पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने उन खिलाड़ियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने का वादा किया है, जिन्होंने आख़िरी समय पर पीएसएल छोड़कर आईपीएल का रुख किया। लगातार दूसरे साल दोनों लीग एक ही समय पर हो रही हैं। श्रीलंका के दासुन शनाका ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने लाहौर कलंदर्स की टीम से नाम वापस ले लिया है और चोटिल सैम करन की जगह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने का फ़ैसला किया है।

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर डेनियल सैम्स अब कलंदर्स की टीम में शनाकाकी जगह लेंगे। वहीं ब्लेसिंग मुज़राबानी पहले ही पीएसएल से हट चुके हैं। वह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल हुए हैं। नक़वी ने रविवार को कहा, “हम नियमों के तहत उन खिलाड़ियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करेंगे। पिछले साल भी ऐसा मामला सामने आया था, जब कार्बिन बॉश को एक साल के लिए पीएसएल से बैन किया गया था, और इस बार भी वही होगा।”

Ad

बॉश पिछले सीज़न में पेशावर ज़ल्मी के लिए डायमंड पिक थे, लेकिन उन्होंने आख़िरी समय पर आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का फ़ैसला कर लिया था। नक़वी ने आगे कहा, “आईपीएल के साथ टकराव कोई बड़ी समस्या नहीं है। अगर हमारे खिलाड़ी वहां जा रहे हैं, तो हमें भी यहां बेहतरीन खिलाड़ी मिल रहे हैं। पीएसएल को टालना हमारे लिए संभव नहीं था क्योंकि पूरे साल में हमारे पास कोई और विंडो नहीं है।”

इस पीएसएल में और भी कई खिलाड़ियों ने नाम वापस लिया है। इनमें गुडाकेश मोती, जैक फ़्रेजर मक्गर्क, ऑटनिल बार्टमैन और स्पेंशर जॉनसन शामिल हैं। हालांकि ज़्यादातर खिलाड़ियों ने निजी कारणों का हवाला दिया है।

पीएसएल का आगाज़ 26 मार्च से होगा, जो आईपीएल शुरू होने से दो दिन पहले है। हालांकि, मौजूदा पश्चिम एशिया संकट के चलते तेल आपूर्ति की समस्या को देखते हुए यह टूर्नामेंट बिना दर्शकों के खेला जाएगा। साथ ही, वेन्यू भी घटाकर छह से दो कर दिए गए हैं, अब सभी मैच लाहौर और कराची में होंगे।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here