Home मनोरंजन वैलेंटाइन डे पर ठग सुकेश का बड़ा दावा, जैकलीन को गिफ्ट किया...

वैलेंटाइन डे पर ठग सुकेश का बड़ा दावा, जैकलीन को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट

29
0
Jeevan Ayurveda

नई दिल्ली
सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन फर्नांडीज को एक कस्टमाइज्ड प्राइवेट जेट गिफ्ट किया है। जेल में बंद सुकेश के दावे पर अब तक जैकलीन की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

वैलेंटाइन डे पर ठग सुकेश चंद्रशेखर ने मंडोली जेल के अंदर से एक्टर जैकलीन फर्नांडीज को एक 'लव लेटर' लिखा है। इस बार सुकेश ने जैकलीन को अपने प्यार का इजहार करने के लिए एक तोहफा भी भेजा है। उसने उन्हें एक कस्टमाइज़्ड गल्फस्ट्रीम जेट (हेलीकॉप्टर) तोहफे में दिया है।

Ad

उस दिन का इंतजार जब…
सुकैश ने चिट्ठी की शुरुआत जैकलीन को अपना “वैलेंटाइन” बताते हुए की। उसने लिखा कि यह वैलेंटाइन डे उसके लिए खास है। वह उस दिन का इंतजार कर रहा है जब वे साथ में जिंदगी के बाकी वैलेंटाइन मना सकेंगे। चिट्ठी में उसने जैकलीन के प्रति अपने प्रेम का इजहार करते हुए लिखा- वह उन्हें “दुनिया की सबसे बेहतरीन वैलेंटाइन” मानता है।

गल्फस्ट्रीम जैट देने का दावा
अपने संदेश में सुकैश ने दावा किया कि उसने जैकलीन के लिए खास तौर पर एक गल्फस्ट्रीम जेट तैयार करवाया है। इस पर बाहर और अंदर दोनों जगह उनके नाम के शुरुआती अक्षर ‘JF’ बने हुए हैं। उसने यह भी कहा कि जेट का रजिस्ट्रेशन नंबर जैकलीन की जन्मतिथि और जन्म के महीने से जुड़ा हुआ है। इस कारण यह तोहफा और भी स्पेशल बन जाता है।

सुकेश के दावे पर जैकलीन का नहीं आया रिएक्शन
सुकैश के अनुसार, चूंकि जैकलीन अक्सर काम और शूटिंग के सिलसिले में ट्रैवल करती रहती हैं, इसलिए यह जेट उनके आने-जाने में काफी सुविधा प्रदान करेगा। गौरतलब है कि सुकैश चंद्रशेखर फिलहाल जेल में बंद है और पहले भी कई बार जैकलीन के नाम पत्र लिख चुका है। इस नए दावे को लेकर अब तक जैकलीन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

जैट को पूरी तरह से कानूनी बना दूंगा
लेटर में सुकैश ने यह भी दावा किया कि वह इस जेट को अपने इस साल के इनकम टैक्स रिटर्न में घोषित करेगा और इस पर लागू सभी गिफ्ट टैक्स अदा करेगा। उसने लिखा कि ऐसा कर वह इस उपहार को “पूरी तरह कानूनी” बना देगा और यह किसी कथित आपराधिक आय से जुड़ा नहीं होगा। अपनी चिट्ठी में उसने जैकलीन को “बोम्मा” कहकर बुलाया है और खुद को दुनिया का “सबसे खुशकिस्मत इंसान” बताया है।

2015 से जेल में बंद है सुकेश
आपको बताते चलें कि सुकैश चंद्रशेखर 2015 से जेल में बंद है। उस पर करोड़ों रुपये की ठगी के गंभीर आरोप हैं। ईडी की जांच के दौरान उसका नाम बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ जुड़ा। सुकैश ने दावा किया है कि वह जैकलीन को डेट कर रहा था। उसके इन दावों के बाद दोनों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं।

सुकेश के दावों को जैकलीन ने नकारा
हालांकि जैकलीन फर्नांडिस ने सुकैश के इन दावों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सुकैश ने खुद को एक वैध कारोबारी बताकर उन्हें गुमराह किया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सुकैश ने उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की, जिससे वे मानसिक रूप से आहत और परेशान हुईं। मामले की जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here