Home मध्य प्रदेश उप मुख्यमंत्री शुक्ल से नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने की...

उप मुख्यमंत्री शुक्ल से नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने की सौजन्य भेंट

67
0
Jeevan Ayurveda

भोपाल 

उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल से गुरूवार को उनके निवास पर भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने सपरिवार सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने एडमिरल त्रिपाठी से विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।

Ad

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि यह हम सभी के लिए विशेष गर्व का विषय है कि एडमिरल त्रिपाठी सैनिक स्कूल, रीवा के छात्र रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने राष्ट्र के प्रति एडमिरल त्रिपाठी के उत्कृष्ट योगदान और अद्वितीय सेवाओं के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ भी दीं।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here