Home राज्य कृष्णा नगर इलाके में 25 झोपड़ियों में लगी आग, अपनी जान बचा...

कृष्णा नगर इलाके में 25 झोपड़ियों में लगी आग, अपनी जान बचा कर भागे लोग

67
0
Jeevan Ayurveda

लखनऊ

राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर के ओशोनगर में शुक्रवार दोपहर 25 झोपड़ियों में आग लग गई। घटना से अफरातफरी मच गई। पांच गाड़ियों से दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। ओशोनगर में खाली जमीन पर काफी झोपड़ियां बनी हुई हैं।

Ad

शुक्रवार को दोपहर 12 बजे एक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने 24 और झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आननफानन लोग अपनी जान बचा कर भागे। इस बीच झोपड़ियों में रखे छोटे गैस सिलिंडर फटने लगे।

घटना की सूचना पर नवागत सीएफओ अंकुश मित्तल, कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह, एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह और एफएसओ सरोजनीनगर सुमित सिंह पांच गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में लग गए ।

ओशोनगर में दोबारा लगी आग
करीब डेढ़ माह पहले भी ओशोनगर में बनी 150 झोपड़ियों में आग लगी थी। मामले में झोपड़ियों को बसाने वाले ठेकेदार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here