Home राज्य उत्तर भारत में तो दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल, देशभर में...

उत्तर भारत में तो दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल, देशभर में गर्मी बढ़ती जा रही, मौसम के बदलने की संभावना

65
0
Jeevan Ayurveda

लखनऊ
उत्तर प्रदेश समेत देशभर में गर्मी बढ़ती जा रही है। उत्तर भारत में तो दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हालांकि, कुछ दिनों में मौसम के बदलने की संभावना है और यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी यूपी में 16-21 मई और पश्चिमी यूपी में 19-21 मई के बीच बारिश होने वाली है।

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम समेत अन्य राज्यों में अगले पांच से छह दिनों के बीच भारी से बहुत भारी बरसात होगी। वहीं, दक्षिण भारत में भी अगले पांच दिनों तक बारिश होगी। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में 16-22 मई, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर में 15, 17 मई, उत्तरी मध्य प्रदेश में 18, 19 मई को हीटवेव की स्थिति रहेगी।

Ad

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 16-21 मई, त्रिपुरा में 17, 18 मई को भारी बारिश होगी। दक्षिण भारत की बात करें तो तटीय कर्नाटक में 16, 19 और 30 मई, केरल, माहे में 16-22 मई, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, इंटीरियर कर्नाटक में 16-20 मई, लक्षद्वीप में 20 मई, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में 16 और 17 मई, रायलसीमा में 16, 19 और 20 मई को भारी बरसात होने जा रही है।

इसके अलावा, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 16-20 मई, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार में 18 मई को भारी बारिश होगी। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 16-21 मई के बीच आंधी तूफान, बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। वहीं, मैदानी इलाकों की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में 16-21 मई, पंजाब, हरियाणा, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16 और 19-21 मई के बीच हल्की बारिश होगी। इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, उत्तराखंड में 16 मई और हिमाचल प्रदेश में 19 मई से ओले गिरने की आशंका है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here