Home छत्तीसगढ भीषण सड़क हादसा : ट्रक ने अधेड़ को रौंदा, कई मीटर तक...

भीषण सड़क हादसा : ट्रक ने अधेड़ को रौंदा, कई मीटर तक घसीटता, मौके मौत

127
0
Jeevan Ayurveda

खैरागढ़

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है. आमलीपाड़ा ड्रग रोड में बीती रात भीषण सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Ad

जानकारी के अनुसार, मृतक सड़क पार कर रहा था, तभी दुर्ग की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. व्यक्ति ट्रक के पहियों के नीचे आ गया और कई मीटर तक घसीटता चला गया. इससे उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और सड़क पर ही चिथड़े बिखर गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन के साथ फरार हो गया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. खैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके.

इस हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने बताया कि अमलीपारा दुर्ग रोड पर तेज रफ्तार वाहनों का आतंक लगातार बढ़ रहा है. यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here