Home छत्तीसगढ धमतरी के मगरलोड में दहशत: तेंदुए ने सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग...

धमतरी के मगरलोड में दहशत: तेंदुए ने सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार, जंगल में मिली लाश

69
0
Jeevan Ayurveda

धमतरी

जिले में तेंदुए ने आज एक बुजुर्ग की जान ले ली. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग को घसीटकर जंगल ले गया और उसे मौत के घाट उतार दिया. यह घटना मगरलोड इलाके के ग्राम बेन्द्राचुआ गांव की है.

Ad

बताया जा रहा है कि सोनारिन दैहान निवासी 62 वर्षीय मनराखन ध्रुव सड़क किनारे आराम कर रहा था, तभी तेंदुआ आ धमका. तेंदुआ बुजुर्ग को सड़क से घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया और मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना के बाद उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र के अधिकारी और मगरलोड पुलिस मौके पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here