Home मनोरंजन ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव...

‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा

18
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

साल 2023 में जब हॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में 'बार्बी' और 'ओपेनहाइमर' एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं, तब इस टकराव ने दुनियाभर में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब एक बार फिर हॉलीवुड में ऐसी ही बड़ी बॉक्स ऑफिस भिड़ंत देखने को मिलने वाली है।

Ad

इस बार मुकाबला डेनिस विलेन्यूव की फिल्म 'ड्यून: पार्ट थ्री' और मार्वल की 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के बीच होगा। दोनों फिल्में 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। फैंस इस टकराव को ‘ड्यून्सडे’ नाम दे रहे हैं। वहीं, इस क्लैश को लेकर अब फिल्ममेकर डेनिस विलेन्यूव ने भी अपनी बात रखी है।

संभव नहीं था रिलीज डेट बदलना
वैरायटी के मुताबिक, निर्देशक ने कहा, 'पहली ‘ड्यून’ महामारी के अंत में रिलीज हुई थी। हमने बेहद मुश्किल माहौल में शानदार बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन किया, लेकिन परिस्थितियां हमारे खिलाफ थीं। फिर दूसरी फिल्म के साथ भी ऐसा ही हुआ। हमें इसे पतझड़ में रिलीज करना था, लेकिन हॉलीवुड की दो हड़तालों के कारण इसे सर्दियों के आखिर में रिलीज करना पड़ा। हमें सफलता मिली, लेकिन यह आसान नहीं था।’

‘एवेंजर्स’ जैसी विशाल फ्रेंचाइजी से मुकाबला
निर्देशक ने आगे कहा, 'आखिरकार इस बार न कोई महामारी है और न ही किसी हड़ताल की आशंका। हम सामान्य रिलीज करने वाले थे। लेकिन डिज्नी ने हमारे सामने दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी रख दी। मैं कोई मूर्ख नहीं हूं। ये फिल्में बहुत विशाल हैं।'

‘ड्यून’ मैमथ नहीं, लेकिन इसमें काफी दम है
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की रिलीज डेट में बदलाव को लेकर विलेन्यूव ने कहा, 'मैं बहुत निराश हुआ था। लेकिन हमने इस तारीख और आईमैक्स के लिए प्रतिबद्धता जताई थी। तारीख बदलना असंभव था। इसलिए मैंने अपनी किस्मत स्वीकार कर ली और सिनेमा के देवताओं से प्रार्थना की। ‘ड्यून’ ‘एवेंजर्स’ जैसी विशाल फिल्म नहीं है, लेकिन यह एक छोटा, आकर्षक जानवर है, जिसमें काफी दम है। मुझे उम्मीद है कि हम इस मुकाबले में टिक पाएंगे।’

हालांकि, निर्देशक को उम्मीद है कि दोनों फिल्मों की एक साथ रिलीज बॉक्स ऑफिस के लिए बड़ा मौका साबित हो सकती है और यह सप्ताहांत अब तक के सबसे शानदार बॉक्स ऑफिस सप्ताहांतों में से एक बन सकता है।

उन्होंने साफ कहा कि वह खुद को ‘एवेंजर्स’ के साथ प्रतिस्पर्धा में नहीं देखते, क्योंकि वह फिल्म एक टी-रेक्स की तरह विशाल है। लेकिन उन्हें अपनी फिल्म पर गर्व है और उन्हें लगता है कि ‘ड्यून’ दर्शकों को एक दमदार सिनेमाई अनुभव देगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here