Home ट्रेंडिंग रोज की आलू सब्जी से हो गए हैं बोर? घर पर बनाएं...

रोज की आलू सब्जी से हो गए हैं बोर? घर पर बनाएं बंगाल की मशहूर आलू पोस्तो

13
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

 आलू की सब्जी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है. आपने इसकी कई तरह की सब्जी खाई होंगी. कभी इसे मसालों के साथ बनाया होगा तो कभी टमाटर और प्याज डालकर. लेकिन  आप रोज की सब्जी से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो बंगाल की मशहूर डिश आलू पोस्तो बना सकते हैं. यह खाने में बेहद टेस्टी होती है और इसे बनाने का तरीका भी काफी आसान है. इस सब्जी में खसखस का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद बाकी आलू की सब्जियों से अलग होता है. आप इसे लंच या डिनर में रोटी, पराठे या चावल के साथ खा सकते हैं. आइए जानते हैं बंगाली स्टाइल आलू पोस्तो कैसे बनती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

Ad

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
3-4 आलू (मध्यम आकार के, टुकड़ों में कटे हुए)
3 बड़े चम्मच खसखस
3 हरी मिर्च
1 छोटी चम्मच जीरा
1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
3 सूखी लाल मिर्च
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
तेल जरूरत के अनुसार

आलू पोस्तो कैसे बनाएं?

  • आलू पोस्तो बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में खसखस डालकर करीब एक मिनट तक हल्का भून लें. अब इसे ठंडा होने दें. इसके बाद खसखस में हरी मिर्च और थोड़ा पानी डालकर मिक्सी में पीस लें. ध्यान रखें कि इसका पेस्ट ज्यादा पतला न हो.
  • अब आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. एक कड़ाही में तेल गर्म करें और आलू को हल्का सुनहरा होने तक तल लें. इसके बाद इन्हें निकालकर अलग रख दें.
  • अब एक दूसरे पैन या कड़ाही में करीब डेढ़ बड़ा चम्मच तेल गर्म करें. इसमें जीरा, हल्दी पाउडर और सूखी लाल मिर्च डालकर हल्का भून लें. इसके बाद इसमें तैयार खसखस का पेस्ट और स्वादानुसार नमक डालें. इसे करीब 2 मिनट तक पकाएं.
  • अब इसमें तले हुए आलू डालकर अच्छी तरह मिला लें. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालें और कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर 7-8 मिनट तक पकने दें. जब आलू अच्छी तरह पक जाएं और मसाला उन पर अच्छी तरह चढ़ जाए तो गैस बंद कर दें.
  • आखिर में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गार्निश करें. तैयार है बंगाली स्टाइल की टेस्टी आलू पोस्तो सब्जी. इसे गरमा-गरम रोटी, पराठे या चावल के साथ सर्व करें.
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here