Home ट्रेंडिंग बिना घिसे और चीनी के बनाएं स्वादिष्ट गाजर का हलवा, प्रेशर कुकर...

बिना घिसे और चीनी के बनाएं स्वादिष्ट गाजर का हलवा, प्रेशर कुकर से मिनटों में तैयार

6
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

 सर्दियों के मौसम में गाजर का हलवा खाने का अपना अलग ही मजा है. लेकिन इसे बनाने के लिए गाजर को घिसना और फिर लंबे समय तक कड़ाही में पकाना पड़ता है. ऐसे में कई लोग चाहकर भी घर पर हलवा बनाने से बचते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप प्रेशर कुकर की मदद से कम समय में टेस्टी गाजर का हलवा तैयार कर सकते हैं.

Ad

खास बात यह है कि इस रेसिपी में न तो गाजर को घिसने की जरूरत है और न ही चीनी डालने की. इसमें गाजर को बड़े टुकड़ों में काटकर कुकर में पकाया जाता है और मिठास के लिए गुड़ के पाउडर का इस्तेमाल होता है. वहीं, दूध को खास तरीके से गाढ़ा और दानेदार बनाया जाता है, जिससे हलवे को खोए जैसा टेक्सचर मिलता है. तो आइए जानते हैं इस आसान रेसिपी को बनाने का तरीका.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1.5 किलो लाल और पतली गाजर

1 किलो फुल फैट दूध

375 ग्राम गुड़ का पाउडर

जरूरत के अनुसार घी

थोड़ी कुटी हुई इलायची

थोड़े केसर के धागे

5-6 बूंदें सिरका

स्वादानुसार थोड़ा नमक

जरूरत के अनुसार पानी

कटे हुए ड्राई फ्रूट्स

प्रेशर कुकर में ऐसे पकाएं गाजर का हलवा

  • सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह धोकर छील लें. अब इनके जड़ वाले हिस्से को हटाकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें. ध्यान रखें कि इस रेसिपी में गाजर को घिसने की जरूरत नहीं है.
  • अब प्रेशर कुकर में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें गाजर के टुकड़े डालकर हल्का भून लें. इसके बाद कुटी हुई इलायची, केसर और थोड़ा नमक डालें. अब इसमें थोड़ा पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें. गाजर को दो सीटी आने तक पकाएं.
  • जब तक गाजर कुकर में पक रही है, तब तक एक अलग बर्तन में दूध गर्म करें. दूध को लगातार चलाते हुए तब तक उबालें, जब तक वह अपनी शुरुआती मात्रा का लगभग 30-40 प्रतिशत न रह जाए. इसके बाद इसमें 5-6 बूंदें सिरके की डालें. इससे दूध में हल्के दाने बन जाएंगे और हलवे को खोए जैसा टेक्सचर मिलेगा.
  • अब कुकर की भाप पूरी तरह निकलने के बाद उसका ढक्कन खोलें. गाजर को चम्मच से हल्का तोड़ लें. ध्यान रखें कि शुरुआत में इसे पूरी तरह मैश नहीं करना है. अब इसमें तैयार किया हुआ गाढ़ा दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • मिश्रण को कुछ देर पकाने के बाद गाजर को मैशर या मथनी की मदद से अच्छी तरह मैश कर लें. इसे तब तक पकाएं, जब तक हलवा गाढ़ा न हो जाए और बर्तन के किनारे छोड़ने न लगे.
  • इस रेसिपी की खासियत है कि इसमें चीनी की जगह गुड़ के पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है. डेढ़ किलो गाजर के लिए लगभग 375 ग्राम गुड़ का पाउडर पर्याप्त रहेगा. हालांकि, अगर गाजर ज्यादा मीठी है तो आप गुड़ की मात्रा कम भी कर सकते हैं.
  • गुड़ का पाउडर सबसे आखिर में हलवे में डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं, ताकि वह अच्छी तरह घुलकर हलवे में मिल जाए.
  • आखिर में एक छोटे पैन में घी गर्म करके काजू, बादाम और अपनी पसंद के दूसरे ड्राई फ्रूट्स हल्के भून लें. इन्हें तैयार हलवे में मिलाएं. बस आपका स्वादिष्ट गाजर का हलवा तैयार है. इसे गरमागरम परोसें और सर्दियों में इसके लाजवाब स्वाद का मजा लें.
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here