Home छत्तीसगढ छत्तीसगढ़: धान खरीदी केंद्र की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारी, महिला...

छत्तीसगढ़: धान खरीदी केंद्र की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारी, महिला ने पीया जहर

10
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

जांजगीर-चांपा.

Ad

जिले में धान खरीदी शुरू होने से पहले ही खरीदी केंद्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नवागढ़ ब्लॉक के सिउड़ गांव में धान खरीदी केंद्र के पास स्थित शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम के सामने एक महिला ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या की कोशिश की।

घटना के बाद तहसीलदार, पंचायत प्रतिनिधि और धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक को कार्रवाई रोककर वापस लौटना पड़ा। महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, महिला ने गांव के उपसरपंच, धान खरीदी केंद्र प्रबंधक और एक अन्य व्यक्ति पर अतिक्रमण नहीं हटाने के एवज में 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, सिउड गांव का धान खरीदी केंद्र स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और अतिक्रमण हुए मकानों से घिरा हुआ है। वही छोटे से झोपडी नुमा मकान में विजय कुमारी धीवर भी अपनी बेटी के साथ रहती थी। 6 माह पहले उसने कुछ ईंटो को रचकर तीन फ़ीट में ही टीन का छत बनाया था और उसमें रह रही थी। आरोप है कि उसी समय धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक राजू और उप सरपंच ने उससे 50 हजार रुपये की मांग की। इतना ही नहीं पैसा ना देने पर घर को तोड़वाने की धमकी दी।

महिला ने पी लिया जहर
बुधवार को भी खरीदी केंद्र प्रबंधक और उप सरपंच जेसीबी मशीन लेकर विजय कुमारी धीवर के घर तोड़ने पहुंचे। इतना ही नहीं नवागढ़ तहसीलदार और पुलिस के पहुंचने से पहले महिला से विवाद करने लगे। धान खरीदी केंद्र के आस पास हुए कई मकानों में सिर्फ झोपड़ीनुमा मकान को तोड़ने पहुंचे लोगों के बीच महिला ने अपने घर में रखे जहर को पी लिया।

मकान को नहीं तोड़ने की गुहार
विजय कुमारी धीवर की बूढी मां ने बताया कि धान खरीदी केंद्र के आस पास पूरा बेजा कब्ज़ा है। बड़े बड़े घर बने हैं, जिसमें प्रबंधक राजू की सहमति है, लेकिन बेटी ने छोटी सी झोपडी बना ली और प्रबंधक राजू को पैसा नहीं दिया, तो तोड़ने पहुंच गए। वहीं उसने बेटी की जान बचाने और मकान को नहीं तोड़ने की गुहार लगाई है।

बिना कार्रवाई के लौटी तहसीलदार की टीम
घटना के बाद के बाद आनन फानन में डायल 112 बुलाया गया, तब तक तहसीलदार की टीम भी मौके में पहुंची और महिला की हालत को देखने के बाद उलटे पांव वापस लौट गए। नवागढ़ तहसीलदार ने इस कार्रवाई को ग्राम पंचायत स्तर का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बताया और अपनी उपस्थिति लॉ एंड आर्डर की स्थिति निर्मित ना हो इसके लिए पुलिसबल लेकर पहुंचने का दावा किया।

तीन लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप
इधर नवागढ़ पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर महिला का बयान दर्ज किया है, जिसमे महिला ने तीन लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही घर तोड़ने की नियत से मशीन और अधिकारियो को बुलाने के कारण डर कर जहर पीने की शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक, सिउड धान खरीदी केंद्र मेंं तीन चबूतरा बना है, जिसमें किसानों के धान को रखा जाएगा और उसी स्थान पर तौल किया जाएगा। शासन के मंशानुसार इस वर्ष धान का परिवहन तत्काल नहीं किया जाएगा, जिसके कारण धान खरीदी केंद्र का प्रांगण अधिक बड़ा रखने के निर्देश दिए गए है और सिउड धान खरीदी केंद्र को भी स्थानांतरित करने के निर्देश दिय गए है। इसके बाद भी प्रबंधक ने नए स्थान में कोई तैयारी नहीं कि है और लाखों रुपए का बारदाना बिना सुरक्षा के धान खरीदी केंद्र के सामने पड़ा है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here