Home छत्तीसगढ उदंती-सीतानदी में महिला वनकर्मियों का दमदार अभियान, जंगलों को अतिक्रमण मुक्त और...

उदंती-सीतानदी में महिला वनकर्मियों का दमदार अभियान, जंगलों को अतिक्रमण मुक्त और वन्यजीवों को दे रहीं सुरक्षा

9
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

जगदलपुर.

Ad

अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा का असाधारण परिचय देते हुए उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) की महिला वन कर्मियों ने वनों, वन्यजीवों और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा में एक सशक्त अग्रिम पंक्ति के बल के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है।

छत्तीसगढ़ के दुर्गम वन क्षेत्रों और संवेदनशील अंतरराज्यीय सीमावर्ती इलाकों में कार्य करते हुए इन महिला वनकर्मियों ने संगठित अतिक्रमणकारियों, हथियारबंद अपराधियों, वन्यजीव तस्करों, मादक पदार्थों के तस्करी नेटवर्क और अवैध खनन माफियाओं के विरुद्ध साहसपूर्वक मोर्चा संभाला है। दशकों से अतिक्रमित वनभूमि को मुक्त कराने से लेकर अंतरराज्यीय स्तर पर समन्वित प्रवर्तन अभियानों में सक्रिय भागीदारी तक, महिला त्वरित वन कार्रवाई बल ने वन संरक्षण एवं अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका को एक नई पहचान दी है।

कार्रवाई का परिणाम –
उदंती-सीतानदी की महिला वन योद्धाओं की बदौलत 1,090 हेक्टेयर वनभूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। कार्रवाई के दौरान 5 अवसरों पर जानलेवा हमलों का सामना करना पड़ा। 500 से अधिक छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र एवं तेलंगाना सीमावर्ती क्षेत्रों से शिकारी एवं तस्कर गिरफ्तार किए। वन जांच चौकियों एवं ओडिशा में 208 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए। 75 पोटाश बम बरामद किए गए। इसके अलावा अवैध हथियार नेटवर्क (छत्तीसगढ़-ओडिशा) का भंडाफोड़ किया। छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र एवं तेलंगाना के सीमावर्ती क्षेत्र में अंतरराज्यीय कार्रवाई की गई। इसके अलावा खनन नेटवर्क एवं रेत माफिया के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

साहस, समर्पण और सम्मान की हकदार महिला वनकर्मी
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की महिला त्वरित वन कार्रवाई बल की उपलब्धियाँ केवल कार्रवाई के आँकड़े नहीं हैं, बल्कि उन महिलाओं के साहस और समर्पण की कहानी हैं, जिन्होंने व्यक्तिगत जोखिम की परवाह किए बिना वन एवं वन्यजीव संरक्षण को अपना सर्वोच्च दायित्व माना है। हिंसक अतिक्रमणकारियों का सामना करने से अंतरराज्यीय छापेमारी, संगठित वन्यजीव तस्करी नेटवर्क के विरुद्ध कार्रवाई और प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को रोकने तक, महिला वनकर्मियों ने सिद्ध किया है कि भारत के वनों की सुरक्षा का दायित्व निभाने में लिंग कोई बाधा नहीं है।

ये केवल पेड़ों, वन्यजीवों और वन सीमाओं की रक्षा नहीं कर रही हैं, बल्कि एक संपूर्ण प्राकृतिक परिदृश्य की पारिस्थितिक सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व उप संचालक की माने तो उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की महिला त्वरित वन कार्रवाई बल महिला सशक्तीकरण, अग्रिम पंक्ति के वन संरक्षण एवं संगठित पर्यावरणीय अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई का एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here