Home राज्य लखनऊ में लगेगा बागेश्वर धाम का दरबार, 21 दिसंबर से धीरेंद्र शास्त्री...

लखनऊ में लगेगा बागेश्वर धाम का दरबार, 21 दिसंबर से धीरेंद्र शास्त्री सुनाएंगे हनुमंत कथा

11
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

लखनऊ
 सरोजनीनगर दिसंबर में भक्ति और आस्था के रंग में रंगने जा रही है। यहां पांच दिनों तक बालाजी की महिमा और प्रभु श्रीराम की भक्ति की धारा बहेगी। डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 21 से 25 दिसंबर तक श्रीहनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसमें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगे। प्रतिदिन दोपहर दो बजे से कथा शुरू होगी।

Ad

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह और हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में होने वाला यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए खास होगा। कथा में हनुमान जी के जीवन प्रसंगों के जरिए भक्ति, सेवा, साहस और समर्पण का संदेश दिया जाएगा।

डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 21 से 25 दिसंबर तक कथा सुनाएंगे बागेश्वर बाबा
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का कहना है कि हनुमान जी का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, विनम्रता और दृढ़ संकल्प की सीख देता है। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को आध्यात्मिक आयोजनों से जोड़ना है। खासकर बुजुर्गों को अब कथा सुनने के लिए दूर बागेश्वर धाम नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें अपने ही क्षेत्र में संत का सान्निध्य और कथा श्रवण का अवसर मिलेगा।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here