Home बिज़नेस शेयर बाजार में अचानक भूचाल! झटके में 2 लाख करोड़ रुपये स्वाहा,...

शेयर बाजार में अचानक भूचाल! झटके में 2 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, निवेशकों को भारी नुकसान

12
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

मुंबई     

Ad

भारत का खुदरा महंगाई दर अक्टूबर में बढ़कर 6.09 प्रतिशत पर पहुंच गई है. यह दो साल का हाई लेवल है. महंगाई में तेज बढ़ोतरी के बाद भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई. निफ्टी 155 अंक टूटकर 25,144 लेवल पर आ गया, जबकि सेंसेक्‍स में 318 अंक या 0.39 फीसदी गिरकर 81592 पर बंद हुआ। 

निफ्टी बैंक में भी 480 अंकों से ज्‍यादा की गिरावट आई. इस गिरावट के कारण बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन में भारी गिरावट आई है, जो 2.25 लाख करोड़ रुपये कम होकर 510 लाख करोड़ रुपये पर आ चुका है. वहीं बीएसई टॉप 30 की बात करें तो सिर्फ 7 शेयरों में ही तेजी रही. बाकी सभी 23 शेयरों में 2 फीसदी तक की गिरावट आई है. सबसे ज्‍यादा गिरावट BEL के शेयरों में हुई. सभी सेक्‍टर्स में दबाव दिखाई दिया. सबसे ज्‍यादा गिरावट सीमेंट, ऑटो और मेटल जैसे शेयरों में रहा. निफ्टी रियल्‍टी भी 1.70 फीसदी टूटकर ही बंद हुआ। 

इन शेयरों में दिखा ज्‍यादा दबाव 
वी2 के शेयरों में 12 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट देखने को मिली. जीना सीखो लाइफ केयर शेयर में 7 फीसदी की गिरावट रही. पिक्‍काडिल्‍ली एग्रो के शेयरों में 7 फीसदी तक की गिरावट रही. Manappuram Finance के शेयरों में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट रही. ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में 3 फीसदी की गिरावट रही. टाटा मोटर्स कमर्शियल के शेयरों में भी 4.32 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट देखने को मिली. श्रीराम फाइनेंस के शेयरों में भी 3.37 फीसदी की गिरावट आई है। 

क्‍यों आई शेयर बाजार में आज गिरावट? 
शेयर बाजार में आज गिरावट के दो प्रमुख कारण रहे. अकटूबर महीने के दौरान भारत की खुदरा महंगाई दर बढ़कर आरबीआई की महंगाई सीमा 6 फीसदी से भी ऊपर चली गई है, जो महंगाई बढ़ने और कमाई घटने का संकेत दे रहा है, जिस कारण शेयर बाजार में बिकवाली देख‍ी जा रही है। 

वहीं दूसरी वजह कच्‍चे तेल की कीमतों में फिर से तेजी आई है. कच्‍चा तेल कल 91 डॉलर से चढ़कर अब 95 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर ट्रेड कर रहा है. तेल की कीमतों में यह तेजी ईरान पर ट्रंप के ताजा बयान के बाद आया है। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here