anjanikhabar:
बीजापुर
जिले में हड़ताल में शामिल पटवारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्यालय कलेक्टर की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कुल 66 पटवारी हड़ताल में शामिल हैं, जबकि 17 पटवारी हड़ताल से अलग रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
66 पटवारियों को नोटिस जारी
हड़ताल में शामिल पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने चार पटवारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, 66 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा तहसील उसूर के 12 पटवारियों की 13 अक्टूबर 2026 से हड़ताल समाप्ति की तिथि तक की अवधि को ब्रेक इन सर्विस घोषित करने की कार्रवाई की गई है।









